Sushasaan Tihar 2026 : समाधान शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण, उडुमकेला क्लस्टर शिविर में प्राप्त हुए 1060 आवेदन, तय समय-सीमा में समाधान के निर्देश

Sushasaan Tihar 2026 : समाधान शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण, उडुमकेला क्लस्टर शिविर में प्राप्त हुए 1060 आवेदन, तय समय-सीमा में समाधान के निर्देश

रायपुर, 24 मई। Sushasaan Tihar 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उडुमकेला क्लस्टर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

उडुमकेला क्लस्टर शिविर में प्राप्त हुए 1060 आवेदन, तय समय-सीमा में समाधान के निर्देश

शिविर में मांग से संबंधित 1025 तथा शिकायत से संबंधित 35 सहित कुल 1060 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा के भीतर निराकरण के लिए प्रेषित किया गया।

विभागीय स्टॉलों के माध्यम से दी गई योजनाओं की जानकारी

शिविर स्थल पर शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, श्रम, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, राजस्व सहित विभिन्न विभागों के लगभग 19 स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों पर ग्रामीणों को शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों से आवेदन भी प्राप्त किए गए।

उडुमकेला क्लस्टर शिविर में प्राप्त हुए 1060 आवेदन, तय समय-सीमा में समाधान के निर्देश

कृषि विभाग ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, बीज, खाद एवं कृषि अनुदान योजनाओं की जानकारी दी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा से संबंधित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने पोषण, आंगनबाड़ी सेवाओं एवं महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी, वहीं श्रम विभाग ने श्रमिक पंजीयन एवं कल्याण योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की। राजस्व विभाग द्वारा जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य सेवाओं के लिए आवेदन प्राप्त किए गए।

हितग्राहियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र एवं सामग्री

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित कर लाभान्वित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा परिवार सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजना के हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। खाद्य विभाग ने नवीन राशन कार्ड वितरित किए, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र एवं ‘खुशियों की चाबी’ सौंपी गई।

उडुमकेला क्लस्टर शिविर में प्राप्त हुए 1060 आवेदन, तय समय-सीमा में समाधान के निर्देश

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड वितरित किए तथा कृषि विभाग द्वारा किसानों को हैंड स्प्रे पंप प्रदान किए गए। राजस्व विभाग ने ऋण पुस्तिका एवं उल्लास साक्षर भारत अभियान अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरित किए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत तिरंगा आजीविका संगठन को 60 हजार रुपए का ऋण प्रदान किया गया तथा मत्स्य विभाग द्वारा मछुआरा समिति को जाल वितरित किए गए।

About The Author

छत्तीसगढ