रायपुर, 06 अक्टूबर। CG PWD Transfer: छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग (PWD) में प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। तबादला आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा।
जारी तबादला सूची में 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी), 71 सहायक मानचित्रकार (सिविल), 10 अनुरेखक (सिविल) और 20 डॉटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हैं।
किस संवर्ग में कितने तबादले?
- सहायक अभियंता (सिविल)- 142
- सहायक अभियंता (वि/यां)- 22
- सहायक मानचित्रकार (सिविल)- 71
- अनुरेखक (सिविल)- 10
- डॉटा एंट्री ऑपरेटर- 20
PWD के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ACFrOgA_BOrdSmZBO6o84LreLmdHKDXE1mkoDqxxSytiXNOv0tyzIlvJa1GcJMlDgxfG-WuoHELA1s9GCVxNUx84WnWoOxMa0BrgT-CmHIvoC-iij6iUHrzi8z1VVLFh4m98jMAApBKCR9H3d4PQDownload

