Maoist Explosives Recovery: आंध्र प्रदेश के जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 670 जिंदा ग्रेनेड सेल सहित भारी विस्फोटक बरामद; चौंका देगा ये VIDEO

Maoist Explosives Recovery: आंध्र प्रदेश के जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 670 जिंदा ग्रेनेड सेल सहित भारी विस्फोटक बरामद; चौंका देगा ये VIDEO

पोलावरम, 19 नवंबर। माओवादी गतिविधियों के खिलाफ अभियान में पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। आंध्र प्रदेश के रामपाचोडावरम वन क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। आंध्र प्रदेश स्पेशल पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम ने जंगल में तलाशी अभियान चलाकर 670 जिंदा बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (BGL) सेल समेत बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और माओवादी गतिविधियों से संबंधित सामान जब्त किया है।

जंगल में छिपाकर रखा गया था विस्फोटकों का भंडार

संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को 670 जिंदा BGL सेल मिले। इसके अलावा 42 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 250 ग्राम गनपाउडर, कॉर्डेक्स के 25 टुकड़े और 12 एक्सप्लोसिव रिंग भी बरामद किए गए। बरामदगी में सात जिंदा भरमार कारतूस भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि जंगल में छिपाकर रखी गई यह सामग्री माओवादी गतिविधियों से जुड़ी हो सकती है। हालांकि, इसकी वास्तविक भूमिका और इस्तेमाल को लेकर जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी है।

मोर्टार के खाली केस और मेडिकल सामान भी मिला

सुरक्षाबलों को तलाशी के दौरान 62 एमएम मोर्टार के 16 खाली केस, छह मीटर फ्यूज और चिकित्सा संबंधी सामान भी मिला है। सभी बरामद वस्तुओं को सुरक्षा एजेंसियों ने अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस और CRPF की संयुक्त कार्रवाई

यह अभियान आंध्र प्रदेश स्पेशल पुलिस और CRPF के जवानों ने मिलकर चलाया था। रामपाचोडावरम के जंगलों में माओवादी गतिविधियों से जुड़े संभावित ठिकानों की तलाश के दौरान यह बरामदगी हुई। इतनी बड़ी संख्या में जिंदा ग्रेनेड लॉन्चर सेल और अन्य विस्फोटक सामग्री मिलने को सुरक्षाबलों की अहम कामयाबी माना जा रहा है। बरामद सामान के स्रोत, उसके इस्तेमाल और संभावित माओवादी कनेक्शन की जांच की जा रही है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़