Raipur Holiday: ब्रेकिंग! रायपुर जिले में 20 नवंबर को छुट्टी का ऐलान, कलेक्टर ने घोषित किया स्थानीय अवकाश

Raipur Holiday: ब्रेकिंग! रायपुर जिले में 20 नवंबर को छुट्टी का ऐलान, कलेक्टर ने घोषित किया स्थानीय अवकाश

रायपुर, 19 नवंबर। Raipur Holiday: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देवउठनी एकादशी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को रायपुर जिले के अंतर्गत आने वाले शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए छुट्टी का ऐलान किया है। हालांकि, राजधानी रायपुर स्थित समस्त शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं को इस अवकाश से अलग रखा गया है।

कलेक्टर गौरव सिंह ने घोषित किया अवकाश

जिला प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, देवउठनी एकादशी पर्व को देखते हुए 20 नवंबर को संपूर्ण रायपुर जिले के लिए स्थानीय अवकाश निर्धारित किया गया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

राजधानी के सरकारी कार्यालयों पर लागू नहीं होगा अवकाश

इस आदेश में एक महत्वपूर्ण शर्त भी रखी गई है। राजधानी रायपुर स्थित शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं को स्थानीय अवकाश के दायरे से बाहर रखा गया है। यानी जिले के शेष हिस्सों में निर्धारित सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं में छुट्टी रहेगी, जबकि राजधानी स्थित सरकारी कार्यालय सामान्य रूप से संचालित होंगे। देवउठनी एकादशी के पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन के इस फैसले से जिले के संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में 20 नवंबर को अवकाश रहेगा।

About The Author

Raipur ब्रेकिंग न्यूज़