Fake IAS Video Viral: तृप्ति सिंह का नया VIDEO वायरल! सहेलियों संग बोलीं- हमारी हरकतों को देखकर कोई कल्पना नहीं कर सकता कि हम तीनों IAS अफसर हैं; यहां देखें

Fake IAS Video Viral: तृप्ति सिंह का नया VIDEO वायरल! सहेलियों संग बोलीं- हमारी हरकतों को देखकर कोई कल्पना नहीं कर सकता कि हम तीनों IAS अफसर हैं; यहां देखें

भोपाल, 03 सितंबर। Fake IAS Video Viral: मध्य प्रदेश में फर्जी IAS बनकर रुतबा दिखाने के आरोपों में गिरफ्तार तृप्ति सिंह राजपूत से जुड़ा एक और वीडियो सामने आने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो में तृप्ति अपनी दो सहेलियों के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में तीनों खुद को IAS अफसर बताते हुए बातचीत और मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही जगह को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। शुरुआत में इसे मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर के बाहर का बताया जा रहा था, लेकिन विधानसभा प्रशासन ने इस दावे से इनकार किया है।

VIDEO में क्या बोलीं तृप्ति सिंह?

वायरल वीडियो में तृप्ति सिंह राजपूत कहती सुनाई दे रही हैं कि उनकी हरकतों को देखकर कोई कल्पना नहीं कर सकता कि वे तीनों IAS अफसर हैं। इसके बाद बातचीत के दौरान उनकी सहेलियां भी मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया देती दिखाई देती हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

विधानसभा परिसर का नहीं है VIDEO!

वीडियो को मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर के बाहर का बताए जाने के बाद इसकी वास्तविक लोकेशन पर सवाल उठे। विधानसभा के PRO महावीर जैन ने वीडियो को मध्य प्रदेश विधानसभा का होने से इनकार किया है। उनके अनुसार, विधानसभा भवन में वीडियो में दिखाई दे रहे इस तरह के लाल पत्थर नहीं लगे हैं। ऐसे में वीडियो कहां का है और इसे कब रिकॉर्ड किया गया, इसे लेकर अब जांच की जा रही है।

पुलिस जांच के दायरे में वायरल VIDEO

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो भी जांच के दायरे में है। वीडियो में दिखाई दे रही जगह की वास्तविकता और वीडियो से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एडिशनल DCP अनिल कुमार शर्मा के अनुसार, फर्जी IAS के मामले में आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। नौकरी लगवाने के नाम पर कथित तौर पर लोगों से पैसे लेने और धोखाधड़ी के आरोपों की जांच जारी है।

नौकरी लगवाने का झांसा देने के आरोप

तृप्ति सिंह राजपूत पर फर्जी IAS बनकर लोगों को नौकरी लगवाने का झांसा देने और कथित तौर पर पैसे लेने के आरोप हैं। चंदेरी पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तृप्ति सिंह और उसके भाई को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान भोपाल स्थित उसके ठिकाने से भारत सरकार लिखी हुई इनोवा कार, कथित फर्जी दस्तावेज और फर्जी CBI कार्ड सहित कई सामान मिलने की बात सामने आई थी।

भोपाल में भी दर्ज है FIR

भोपाल में भी तृप्ति सिंह के खिलाफ नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी की FIR दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। मामले की जांच के दौरान चंदेरी पुलिस भोपाल पहुंची थी और आरोपियों से जुड़े ठिकानों पर भी जांच की गई थी। अब नए वायरल वीडियो को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। वीडियो आखिर कहां का है और उसमें दिखाई दे रही जगह की वास्तविकता क्या है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

देखें VIDEO

About The Author

राष्ट्रीय