रायपुर, 30 अक्टूबर। CG DA Hike 2026: छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों और पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत के बजाय 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत मिलेगी। नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी।
5.35 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा फायदा
राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लगभग 3 लाख 85 हजार शासकीय कर्मचारियों और 1 लाख 50 हजार पेंशनरों को लाभ मिलेगा। यानी कुल करीब 5.35 लाख कर्मचारी और पेंशनर इस बढ़ोतरी के दायरे में आएंगे।
सरकार पर 432 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार
महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि से राज्य सरकार पर लगभग 36 करोड़ रुपये प्रतिमाह का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। वहीं सालाना आधार पर सरकार को करीब 432 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। दिवाली से पहले लिए गए इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत मिलेगी।
कब से मिलेगा बढ़े हुए DA-DR का लाभ?
- पुरानी दर: 58 प्रतिशत
- नई दर: 60 प्रतिशत
- बढ़ोतरी: 2 प्रतिशत
- लागू होने की तारीख: 1 नवंबर 2026
- लाभार्थी: 3.85 लाख कर्मचारी और 1.50 लाख पेंशनर
- अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार: 432 करोड़ रुपये



