रायपुर, 03 नवंबर। Teacher Transfer: छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में एक बार फिर तबादलों का मामला सामने आया है। इस बार शिक्षक संवर्ग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है। जारी आदेश के अनुसार शिक्षक, प्रधान पाठक और व्याख्याता सहित विभिन्न संवर्गों के शिक्षकों के तबादले किए गए हैं। शिक्षा विभाग में हुए इन तबादलों के बाद संबंधित शिक्षकों को नई जगह पर जिम्मेदारी संभालनी होगी। तबादला सूची में शामिल शिक्षकों के नाम और उनकी नई पदस्थापना की जानकारी आधिकारिक आदेश में दी गई है।






