CG Agriculture Transfer: कृषि विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 अधिकारियों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

CG Agriculture Transfer: कृषि विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 अधिकारियों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

रायपुर, 03 नवंबर। CG Agriculture Transfer: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादलों का दौर शुरू हो गया है। राज्य सरकार ने कृषि विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 42 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस संबंध में कृषि विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। जारी सूची में 20 उप संचालक कृषि (DDA) और 22 सहायक संचालक कृषि (ADA) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। तबादला आदेश के बाद कई जिलों में कृषि विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से हटाकर दूसरे जिलों और कार्यालयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रायपुर के उप संचालक कृषि सतीश कुमार अवस्थी को हटाकर जैव उर्वरक एवं जैविक खाद्य परीक्षण एवं गुण नियंत्रण प्रयोगशाला, रायपुर में पदस्थ किया गया है। अजय कुमार अनंत को कबीरधाम जिले का उप संचालक कृषि बनाया गया है। इसके अलावा अनिल कुमार वर्मा को रायगढ़ से बलरामपुर भेजा गया है। शशांक शिंदे को रायपुर का प्रभारी उप संचालक कृषि बनाया गया है। संदीप कुमार भोई को दुर्ग से धमतरी तथा सुरेंद्र पटेल को रायगढ़ का प्रभारी उप संचालक कृषि बनाया गया है। वहीं उग्रेश देवांगन को दंतेवाड़ा में प्रभारी उप संचालक कृषि की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यहां देखें सूची

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़