CG Teacher Transfer: छत्तीसगढ़ में 101 शिक्षकों-कर्मचारियों का तबादला; देखें किसे कहां मिली नई पोस्टिंग

CG Teacher Transfer: छत्तीसगढ़ में 101 शिक्षकों-कर्मचारियों का तबादला; देखें किसे कहां मिली नई पोस्टिंग

रायपुर, 30 अक्टूबर। CG Teacher Transfer: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। विभाग ने प्राचार्य, व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक और सहायक शिक्षक सहित कुल 101 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में 27 अक्टूबर 2026 को मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर से आदेश जारी किया गया है।

इन पदों पर हुए तबादले

जारी सूची के अनुसार, दो प्राचार्य, 25 व्याख्याता, 10 प्रधान पाठक, 45 शिक्षक, 17 सहायक शिक्षक, एक सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी और एक भृत्य की पदस्थापना बदली गई है। तबादला सूची में रायगढ़, जशपुर, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के नाम शामिल हैं। संबंधित कर्मचारियों को आदेश में उल्लेखित नवीन पदस्थापना स्थलों पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

देखें सूची

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़