छत्तीसगढ

शैलेश नितिन त्रिवेदी का दावा- नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिलेगी रिकार्ड जीत, वोटों के खरीद फरोख्त को भाजपा की साजिश कहा

रायपुर। मतदान समाप्त होने के बाद कांग्रेस ने जीत का दावा किया है। नगरीय निकाय चुनाव में जीत का दावा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायतों में कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त मतदान हुआ है। कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा के ऊपर निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। नगरीय निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस सरकार के मंत्रीगण, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, कांग्रेस के सभी विधायक और विधानसभा प्रत्याशी सहित सभी वरिष्ठ नेता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित सभी मंत्रियों के द्वारा कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में चलाए जा रहे चुनाव अभियान को जनता के बीच भारी समर्थन मिला है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जिस प्रकार से नगरीय निकायों के वित्तीय अधिकार छीने गए थे और शक्ति विहीन नगरीय निकायों को बनाया गया था। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नगरीय निकायों के अधिकार वापस दिए गए हैं और नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों को ताकतवर बनाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने विश्वास व्यक्त किया है कि विकास की गति बनाए रखने के लिए प्रदेश की शहरी जनता वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवारों को ही चुनेगी और रिकॉर्ड संख्या में कांग्रेस के उम्मीदवार पार्षद पद के लिए जीतकर आएंगे।

दूसरी ओर कांकेर की घटना पर कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने कहा, कि भाजपा का लोकतंत्र विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से भाजपा द्वारा नकली नोट चलाने और खरीद फरोख्त की घटना पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। पशैलेश नितिन ने कहा कि ऐसी घटनाएं भाजपा की तयशुदा हार का जीताजागता सबूत है। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा सुनिश्चित हार देखकर बौखला गयी है और अब खरीद-फरोख्त और नकली नोट चलाने जैसी आपराधिक कृत्यों पर उतर आयी है। कांकेर में एक ही नंबर के 50 रू. के नोट की सैंकड़ो रंगीन कापी तैयार की गयी थी। यही एक ही नंबर का 50 ₹ का नकली नोट मतदाताओं में यह कहकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा बांटा जा रहा था कि भाजपा के पक्ष में वोट डालने के बाद इसे दिखाने पर 2000 रू. दिये जायेंगे। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य में अन्य कई स्थानों से भी भाजपा द्वारा शराब और पैसे बांट कर खरीद-फरोख्त की शिकायत मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button