छत्तीसगढ

तीन बड़े होटलों सेलिब्रेशन, शारदा और ग्रैंड का इतना रुपए है बकाया… नगर निगम ने सार्वजनिक की नामों की सूची

रायपुर, 6 दिसंबर। रायपुर शहर के ऐसे लोगों के नाम, जिन पर नगर निगम का लाखों के आंकड़े में टैक्स बकाया है, उनके नाम सार्वजनिक होने लगे हैं। नगर निगम ने अपने सभी 10 जोनों के 1 लाख से अधिक के 110 बड़े बकायादारों की सूची तैयार की है।

सोमवार को जोन 2 के 25, जोन 3 के 11 एवं जोन 4 के 4 यानी कुल 40 बड़े बकायादारों के नाम सार्वजनिक किये गये। बकायादारोें में तीन बड़े होटल सेलीब्रेशन, शारदा एवं ग्रैंड के नाम शामिल हैं। किरण राईस मिल एवं स्वदेशी जागरण फाउंडेशन भी बकायादारों की लिस्ट में हैं। इन 40 बड़े बकायादारों से कुल 1 करोड़ 15 लाख 61 हजार 598 रूपये वसूला जाना है। सभी बकायादारों को वसूली के लिए नोटिस जारी कर दी गई है।

नगर निगम कमिश्नर प्रभात मलिक के आदेशाानुसार निगम के राजस्व विभाग ने  जोन क्रमांक 2, 3 एवं 4 के जिन बड़े बकायादारों नाम सार्वजनिक किए उनका विवरण इस प्रकार है-

नगर निगम जोन क्रमांक 2

राजीव गांधी वार्ड के आशा टिम्बर – नारायण जी वर्ष 2019 का 3,03,923 रू, लक्ष्मी इंडस्ट्रीज-भगवानदास, ज्ञानचंद, राधेश्याम, सरला देवी का 2020 का 2,42,989 रू., मूलशंकर पटेल-जेठा लाल पटेल का 2020 का 1,48,911 रू, भानजी भाई का 2020 का 1,90,904 रू, अंकुर टिम्बर का 2020 का 1,56,564 रू, दानवीर भामाशाह वार्ड क्रमांक 26 के धरमदास का 2021 का 1,21,864 रू, शहीद हेमू कलाणी वार्ड क्रमांक 28 के कमलजीत कौर पति सतवंत सिंह, अजय अभय पिता सतवंत सिंह का 2021 का 3,81,783 रू, होटल सेलीब्रशन का 2021 का 5,04,999 रू, शारदा होटल का 2021 का 2,50,373 रू., रमण मंदिर वार्ड के अरूण कुमार का 2021 का 3,24,459 रू, मि. टल्लूमल का 2021 का 3,23,807 रू, होटल सुदेश-हरमीत सिंह चावला का 2021 का 5,40,507 रू., किरण राईस मिल का 2021 का 4,66,431 रू, इंदिरा गाॅधी वार्ड क्रमांक 27 के क्षेत्र में राज गुरू मी इंडस्ट्रीज स्टेट सेन्टर एण्ड कौशिक का 2021 का 9,51,293 रू, राजगुरू इंस्ट्रीज स्टेट सेन्टर एण्ड कौशिक का 2021 का 13,89,677 रू, गुलशन जग्गी का 2021 का 1,24,122 रू, ग्रैण्ड होटल का 2021 का 18,40,986 रू, एच.एम. सहस्त्रबुद्धे का 2020-21 का 1,18,178 रू, नमिता भारद्वाज/प्रत्युषा, स्नेहा का 2019-21 का 1,07,903 रू, हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड क्रमांक 36 के ए.ए. खान का 2019-21 का 2,04,566 रू, वेलजी भाई का 2020-21 का 1,24,164 रू, हरदीप सिंह का 2020-21 का 1,37,572 रू, सैय्यद खान का 2020-21 का 1,27,290 रू, मेसर्स शारदा टाॅकीज, भागीदार -कन्हैयालाल, नंदलाल पिता भगतराम, चित्र देवी पति जयराम का 2020-21 का 1,20,365 रू, शकुन्तला देवी का 2020-21 का 1,42,933 रू का बकाया है। इस प्रकार जोन 2 के 25 बड़े बकायादारों पर कुल 93 लाख 47 हजार 263 रू. का बकाया है।

नगर निगम जोन क्रमांक 3

गुरू गोविंद सिंह वार्ड के कुलवंत सिंह खेरा पर 2020-21 का 1,33,645 रू., श्रीमती नीतू फतेहा रामका पर 2020-21 का 1,13,084 रू, श्रीमती प्रभा देवी मिश्रा पर 2020 -21 का 1,21,951 रू, श्रीमती विमला जैन पर 2020-21 का 1,25,880 रू, प्रमिला एण्ड चौहान पर 2020-21 का 1,50,406 रू, सर्वजीत सिंह पिता प्रीतम सिंह, प्रीतपाल पिता सर्वजीत सिंह पर 2020-21 का 1,37,902 रू, गोगा बाई, लीली बाई पर 2020-21 का 1,04,940 रू, शंकरनगर वार्ड क्रमांक 30 के श्रीमती जयश्री बोरकर पर 2018 से 2021 का 1,14,271 रू, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के राजकुमार नारायणी पर 2020-21 का 2,65,427 रू, स्वदेशी जागरण फाउंडेशन बेसमेंट पार्किंग -केशव माकड़े पर 2020-21 का 1,03,723 रू, मीरा देवी डागा पर 2018 से 2021 तक का 1,14,854 रू, का बकाया है। इस प्रकार जोन 3 के 11 बडे बकायादारों पर नगर निगम रायपुर का 14 लाख 86 हजार 083 रू, का बकाया है।

नगर निगम जोन क्रमांक 4

स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड के क्षेत्र में वायकाॅन आटो मोबाइल प्रा.लि. पर 2020-21 का 1,90,883 रू, पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड के डायरेस्टी होटल इंडिया प्रा.लि. डायरेक्टर – प्रीतम सिंग पर 2020-21 का 1,50,058, मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड क्रमांक 46 के क्षेत्र में महेन्द्र कोचर, मोतीलाल कोचर का 2019 से 21 का 2,57,381 रू, नसरीन बानो पर 2020 -21 का 1,29,930 रू, का बकाया है। इस प्रकार नगर निगम जोन 4 के 4 बड़े बकायादारों पर कुल 7 लाख 28 हजार 252 रूपये की राशि बकाया है।

इस सम्पूर्ण बकाये की वसूली करने नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा संबंधितों को नियमानुसार नोटिस जारी कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button