छत्तीसगढ

भाजयुमो ने पुंका प्रदेश सरकार का पुतला

रायपुर, 6 अक्टूबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा राजधानी रायपुर के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका। भाजयुमो कार्यकर्ता प्रदेश के मंत्री द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान और प्रदेश में बढ़ते अपराध एवं बलात्कार की घटना के विरोध में नारेबाज करते हुए शाम 4 बजे धरना स्थल पहुंचे। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उग्र आंदोलन किया और राज्य सरकार का एक नही 8 पुतले जला कर अपना आक्रोश प्रकट किया। मौजूद भारी पुलिस बल भी युवाओं के आक्रोश को रोकने में विफल रहा ।

कार्यक्रम में उपस्थिति भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री शिव डहरिया को शर्म आनी चाहिए की बेटी बेटी की अस्मिता में फर्क करते हैं। रेप जैसी घटनाओं में ऐसा निंदनीय शर्मनाक बयान देते है की दूसरे प्रदेश की घटना बड़ी और छतीसगढ़ की छोटी है।

प्रदेश भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी केवल राजनीति कर रहे हैं।उन्हें केवल एक प्रदेश में घटित घटना दिखाई दे रही है। संवेदना देश की हर बेटी के लिए समान होनी चाहिए बेटी बेटी का फर्क राजनीतिक लाभ देखकर नही होना चाहिए। हम राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण देते हैं।

जिला अध्यक्ष युवमोर्चा राजेश पांडे ने कहा मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के अंदर नैतिकता का पतन हो चुका है। वे अन्य प्रदेश की घटनाओं में वे ट्वीट करते हैं, बोलते हैं, पर उन्हें प्रदेश में निरंतर घटित हो रही अनाचार जैसे जघन्य अपराध दिखाई नही देती।
भाजयुमो प्रदेश महामंत्री संजू नारायण सिंह ठाकुर ने कहा प्रदेश के मंत्री का बेतुका बयान किसी भी हाल में अस्वीकार्य है हमारे लिए बेटी केवल बेटी है हम सदैव नारी सम्मान के लिए अग्रसर रहे हैं । हम चुप नही बैठेंगे मंत्री शिव डहरिया को अपने बयान के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी होगी अन्यथा हमारा उग्र आंदोलन जारी रहेगा।

धरना स्थल पर योगेश अग्रवाल, गोपी साहू, मुरली शर्मा, सजल श्रीवास्तव, सुमित शर्मा,
अमित मेशेरी, सचिन मेघानी
तुषार चोपड़ा, प्रविम देवड़ा
विशेष शाह ,राम प्रजाति, दीपक तन्ना,सौरभ जैन, आशीष आहूजा राहुल राय,कृतिका जैन, वंदना राठौर,अश्वनी विश्कर्मा, राहुल जैन,अर्पित सूर्यवंशी ,विशेष विद्द्रोहि, हेमलाल भर्ती, राज धीवर, बिट्टू शर्मा, आलोक शर्मा
भोला साहू, गोविंद गुप्ता
रितेश साहारे, वासु शर्मा
विकास अग्रवाल, हरिवंश वर्मा
रंजीत सिंह ठाकुर, नासिर खान, यसवंत साहू
राजू चांदनी ,गुरमीत सिंह
संभव शाह,भारत कुंड ,राहुल साहू, कपिल सिंह,दिनेश दीना डोंगरे, परमजीत सिंह
रजत साहू सहित भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button