CG CAIT : दिवाली की तिथि को लेकर देश भर में भ्रम…! कैट ने 20 अक्टूबर को दिवाली मनाने की दी सलाह

रायपुर, 14 अक्टूबर। CG CAIT : देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने दीपावली पर्व की तिथि को लेकर फैले भ्रम को दूर करते हुए स्पष्ट किया है कि इस वर्ष दिवाली 20 अक्टूबर 2025 को ही मनाई जानी चाहिए। कैट की वेद एवं ज्योतिष कमेटी के संयोजक आचार्य दुर्गेश तारे के शास्त्रीय अध्ययन और विशेषज्ञों की सहमति के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।
21 अक्टूबर को अमावस्या का प्रदोष काल
कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन मगेलाल मालू, प्रदेश चेयरमेन विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरेन्दर सिंह और प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने सयुक्त रूप से बताया कि ने बताया कि, दीपावली शास्त्रानुसार कार्तिक कृष्ण अमावस्या के प्रदोष काल में मनाई जाती है, जो इस वर्ष 20 अक्टूबर को ही है। वहीं, 21 अक्टूबर को अमावस्या का प्रदोष काल केवल एक घटिका के लिए होता है, इसलिए उस दिन दिवाली मनाना उचित नहीं होगा। उन्होंने बताया कि दीपावली के दिन स्नान, यम तर्पण, दीपदान आदि अनुष्ठान 20 अक्टूबर की प्रातः 5 बजे से शुरू किए जाने चाहिए।
कैट के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी इस वर्ष दिवाली के अवसर पर फैले मतभेदों को लेकर व्यापारियों और समाज में भ्रम की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक भारतीय पर्व को धर्मशास्त्र और तिथि गणना के अनुसार ही मनाना चाहिए, ताकि पावन पर्वों की पवित्रता बनी रहे।
शास्त्रीय विधि के अनुसार इस वर्ष धन त्रयोदशी और धनवंतरी जयंती 18 अक्टूबर को मनाई जाएगी, यम दीपदान 19 अक्टूबर को किया जाएगा, जबकि गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को मनाई जाएगी। भाई दूज 23 अक्टूबर और देव प्रबोधिनी एकादशी 1 नवंबर को होगी।
कैट ने सभी व्यापारियों और श्रद्धालुओं से आग्रह (CG CAIT) किया है कि वे इस शास्त्रीय निर्देश का पालन करते हुए 20 अक्टूबर को ही दिवाली का पर्व मनाएं और समाज में भ्रम न फैला कर इस पावन त्योहार का आनंद लें।