नई दिल्ली

DA Hike : दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की दिवाली…! 3% बढ़ गया महंगाई भत्ता…अक्टूबर के वेतन के साथ जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया दिया जाएगा

नई दिल्‍ली, 01 अक्टूबर। DA Hike : दिवाली-दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को कैबिनेट ने महंगाई भत्ता में (DA Hike) 3 फीसदी की बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है।

कैबिनेट ने बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया। इसके साथ ही अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है।यह बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2025 से प्रभावी माना जाएगा।

कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया दिवाली से ठीक पहले अक्टूबर के वेतन के साथ दिया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button