जुर्म

Dirty Work with Dead Body : महिला शव के साथ अमानवीय हरकत…! पोस्टमार्टम के लिए लाए गए शव के साथ दुष्कर्म…CCTV में कैद…यहां देखें Video

बुरहानपुर, 08 अक्टूबर। Dirty Work with Dead Body : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के खकनार उपस्वास्थ्य केंद्र से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक अज्ञात युवक ने महिला के शव के साथ अमानवीय हरकत की। स्ट्रेचर पर रखे शव को घसीटते हुए अस्पताल के कोने में ले जाकर युवक ने छेड़छाड़ की कोशिश की।

खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने बताया कि एक दिन पहले 7 अक्टूबर को डॉक्टर आद्या डावर ने खकनार थाने में इस मामले में शिकायत की थी। धारा 297 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामला जांच में लिया गया है। आरोपी को बुधवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी का नाम निलेश (उम्र 25 वर्ष) पिता अब्बर निवासी तंगियापाट भौराघाट का रहने वाला है।

यह पूरा घटनाक्रम 2024 में अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। बताया जा रहा है कि विभाग से ही सीसीटीवी फुटेज लीक होने के बाद यह मामला सामने आया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

उपस्वास्थ्य केंद्र में लगे CCTV में कैद

यह घटना उपस्वास्थ्य केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि यह मामला करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है, लेकिन अब जब फुटेज सामने आया तो पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

ग्राम बिजोरी की रहने वाली महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए उसका शव खकनार उपस्वास्थ्य केंद्र में रखा गया था। इसी दौरान युवक ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। फुटेज वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। वहीं, खकनार थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रात के सन्नाटे का उठाया फायदा

जानकारी के मुताबिक मृतका ग्राम बिजोरी की रहने वाली थी। उनकी मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खकनार अस्पताल में रखा गया था। रात के सन्नाटे में एक अज्ञात युवक अस्पताल में घुसा और शव के साथ यह नीच हरकत कर डाली। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

CCTV फुटेज सामने आते ही खकनार थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सकते में हैं। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। गांववालों का कहना है कि जो मृतका के सम्मान की रक्षा नहीं कर सके, ऐसे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button