राष्ट्रीय

Republic Day Live Updates: आज दुनिया देख रही देश की ताकत, राजपथ पर राष्ट्रपति ले रहे परेड की सलामी

नई दिल्ली, 26 जनवरी। देश में आज 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी देशवासी गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबे हुए हैं। इस खास मौके पर राजधानी दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जा रहा है। पूरी दुनिया आज भारतीय सेना की ताकत देख रही है।

लाइव अपडेट्स:

– गणतंत्र दिवस परेड में मेघालय की झांकी दिखाई गई। इस झांकी में एक महिला को बांस की टोकरी और कई बांस के उत्पादों को बुनते हुए दिखाया गया है।

jagran josh

– राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में सिख लाइट इन्फैंट्री दस्ते भाग लिया। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे इस रेजिमेंट के वर्तमान कर्नल हैं।

jagran josh

– गणतंत्र दिवस परेड में सेंचुरियन टैंक, PT-76, MBT अर्जुन MK-I और APC पुखराज की टुकड़ी ने भाग लिया।

– राजपथ पर परेड शुरू हो चुकी है। इस परेड में थलसेना की 61 घुड़सवार रेजीमेंट भी शामिल हुई। राष्ट्रपति ने परेड की सलामी ली।

jagran josh

– राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के एएसआई बाबू राम को मरणोपरांत अशोक च्रक से सम्मानित किया।

– राष्ट्रपति का काफिला राजपथ पहुंच चुका है। राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी गई।

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय पर फहराया तिरंगा

– भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज पार्टी मुख्यालय में 73वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि मैं भारत के देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज के दिन इस दिवस को मनाते हुए यह आवश्यक होता है कि उन महानायकों और वीर सपूतों को याद करें जिन्होंने अपना सर्वस्व इस देश को गणतंत्र बनाने के लिए लगाया था।

देश के जवानों को नमन- अमित शाह

– गृहमंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, ‘भारतीय गणतंत्र के गौरव, एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी जवानों को नमन। आइए आज हम सभी स्वाधीनता के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने का संकल्प लें।’

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

– देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

jagran josh

हिमवीरों ने मनाया गणतंत्र दिवस

– उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने 12,000 फीट की ऊंचाई 73वां गणतंत्र दिवस मनाया।

– लद्दाख में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हिमवीर जवानों ने 15,000 फीट की ऊंचाई पर -35 डिग्री सेल्सियस तापमान में 73वां गणतंत्र दिवस मनाया।

– दिल्ली में 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

– नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी, प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और विदेश मंत्री डॉ. नारायण खड़का ने भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button