Shinzo Abe Shot: Shinzo Abe suddenly fell while giving a speech, only smoke behindhinzo Abe Shot

टोक्यो, 8 जुलाई। Shinzo Abe Shot : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को आज गोली मार दी गई। नारा शहर में वह भाषण दे रहे थे। इसी दौरान हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दोगीं। गोली लगते ही शिंजो आबे जमीन पर गिर गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा। 

शिंजो आबे को मारी गई गोली

शिंजो आबे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती (Shinzo Abe Shot) कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं सूचना मिलते ही जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा व अन्य कैबिनेट मंत्री टोक्यो लौट आए हैं। 

शिंजो आबे पर हमला करने वाला गिरफ्तार

आबे को गोली मारने के बाद हमलावर ने भागने का प्रयास किया। हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। 

पीएम मोदी के खास दोस्त हैं पूर्व पीएम

नरेंद्र मोदी-शिंजो आबे

शिंजो आबे ने 2020 में पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार हैं। वे जापान में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त हैं। पीएम मोदी के साथ उनकी गुजरात व बनारस यात्रा काफी चर्चित रही। गत वर्ष भारत ने आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

गोली लगने के बाद सांसें थी बंद

न्यूज एजेंसी एपी ने जापान के एक अधिकारी के हवाले से बताया, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे हमले के बाद वह सांस नहीं ले रहे थे। एयरलिफ्ट करते वक्त उनकी दिल की धड़कने (Shinzo Abe Shot) भी बंद थी। वहीं हमले की सूचना के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा व अन्य कैबिनेट मंत्री टोक्यो लौट आए हैं। 

About The Author

You missed