छत्तीसगढराज्य

Video BJP’s Jail Bharo Andolan : जेल परिसर में किया हनुमान चालीसा का पाठ

रायपुर, 16 मई। BJP’s Jail Bharo Andolan : रायपुर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए सेंट्रल जेल परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मीडिया को बताया कि भूपेश एक्ट के काले कानूनों के खिलाफ 70 हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी है। उन्होंने कहा कि नया नियम गरीबों पर आर्थिक बोझ डालने जैसा होगा, जिसका हम विरोध करते हैं। उधर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस अंग्रेजों की राह पर चल रही है।

नए नियम गरीबों पर आर्थिक बोझ लादने वाले : विष्णुदेव साय

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने भूपेश सरकार के काला कानून (भूपेश एक्ट) के विरोध में प्रदेश भर में प्रदर्शन किया और अपनी गिरफ्तारी दी है। भूपेश बघेल के द्वारा किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन के पूर्व सरकार अनुमति सहित 19 काले बिंदुओं को अनिवार्य किया है जो गरीबों पर आर्थिक बोझ डाल रहे है जिसका भारतीय जनता पार्टी इसका पूरजोर से विरोध कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय जेल परिसर में भूपेश सरकार की सद्बुध्दि के लिए किया हनुमान चालीसा का पाठ। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के सत्तर हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश भर में अपनी गिरफ्तारी दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने इस आंदोलन में अपने गृह जिले जशपुर में आंदोलन का नेतृत्व किया और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तारी दिया लेकिन यह अलोकतांत्रिक सरकार काला कानून वापस नहीं लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने विरोध को सहन नहीं कर पा रही है। जबकि जनता व कर्मचारियों से किए गए वादे को पूरा न कर पाने के कारण हर जगह राज्य सरकार का विरोध आंदोलन का शक्ल ले रहा है। डरी, घबराई सरकार आपातकाल की तर्ज पर प्रदेश में मिनी आपातकाल लागू किए हुए है। जिसका पूरी ताकत से भाजपा विरोध करती है।

अंग्रेजों की राह पर चल रही कांग्रेस : पूर्व सीएम

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (JP’s Jail Bharo Andolan) व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सत्ता पाने के लिए कांग्रेस ने बड़े-बड़े वादे तो किए थे लेकिन जब उन वादों को पूरा करने का समय आया तो वह उसे पूरा नही कर रही है। जिसके कारण प्रदेशभर के विभिन्न कर्मचारी संगठन, किसान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मनरेगा कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, विद्युतकर्ती अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे जो प्रदेश की कांग्रेस सरकार का विरोध कर रहे थे जिसको दबाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक काला कानून (भूपेश एक्ट) लाकर लोकतंत्र की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है।

इस नियम की वजह बड़ा बवाल

सोमवार को भाजपा ने गृह विभाग के इसी आदेश की वजह से जेल भरो आंदोलन किया। अकेले रायपुर शहर में 2 हजार से ज्यादा नेता और कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी। राजनांदगांव, बिलासपुर, दुर्ग जैसे शहरों में भी विरोध प्रदर्शन हुआ। गृह विभाग की तरफ से जारी किए गए फरमान में कहा गया है कि अब किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम जैसे कि धरना प्रदर्शन, रैली को आयोजित करने से पहले कलेक्टर दफ्तर में एक फॉर्म भरकर जमा करना होगा। इसका बकायदा एक प्रारूप तैयार किया गया है। ये फॉर्म एसडीएम कार्यालय से आवेदन करते वक्त लिया जा सकेगा।

इसमें आयोजक के (BJP’s Jail Bharo Andolan) पूरी जानकारी ली जाएगी। आयोजन किस तारीख से किस तारीख तक चलेगा, कहां होगा, अगर रैली हुई तो उसका रूट क्या होगा, रैली में कौन लोग शामिल होंगे, कहां से आएंगे कौन सी गाड़ियों से आएंगे, पूरे आयोजन का मकसद क्या है। इस तरह के 11 सवालों के जवाब के साथ फॉर्म भरकर जमा करना होगा। इसके बाद जिला प्रशासन पर निर्भर करता है कि वह अनुमति देगा या नहीं। बिना अनुमति के कार्यक्रम किया तो आयोजकों पर FIR दर्ज की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button