Naxalite Attack Breaking : दुखद खबर…! DRG के 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद…CM ने व्यक्त की संवेदना

Naxalite Attack Breaking : दुखद खबर…! DRG के 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद…CM ने व्यक्त की संवेदना

बीजापुर/नारायणपुर, 6 जनवरी। Naxalite Attack Breaking : नारायणपुर और बीजापुर की संयुक्त पार्टी ऑपरेशन कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान करीब दोपहर 2 बजे अज्ञात माओवादियों ने बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंबेली के पास IED ब्लास्ट कर सुरक्षा बलों के वाहन को उड़ा दिया। जिसमें दंतेवाड़ा DRG के 08 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए।

बस्तर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर के कुटरू-बेदरे सड़क पर नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है. दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन कर वापस लौट रही थी। 6 जनवरी को लगभग 14.15 बजे जिला बीजापुर के थाना कुटरू क्षेत्रांतर्गत ग्राम अम्बेली के पास माओवादियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बल के वाहन को उड़ाया गया, जिसमें दंतेवाड़ा डीआरजी 08 जवान और एक ड्राइवर कुल 09 के शहीद होने की सूचना है।

सीएम ने व्यक्त की संवेदना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के शहीद होने की दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी निंदनीय और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी यह लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।

जवानों की शहादत जाया नहीं जाएगी : डिप्टी सीएम

इस बड़ी घटना पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह नक्सलियों की कायराना हरकत है। और यह हमला हताशा में किया गया है। जो जवान शहीद हुए है उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। जवानों की शहादत जाया नहीं जाएगी। मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त करने का अभियान हम पूरा करेंगे।

About The Author

छत्तीसगढ