छत्तीसगढराज्य

Soniya Gandhi Jansampark Yatra : जनता खुश क्योंकि हो रहा है समस्या का समाधान, MLA विकास की पहल

रायपुर, 26 अप्रैल। Soniya Gandhi Jansampark Yatra : संसदीय सचिव और विधायक विकास उपाध्याय हमेशा अपने अलग अंदाज में काम कर सुर्खियां बटोरते रहे हैं। उनकी समर्पित भावना उन्हें अन्य विधायकों से अलग करती है। इन दिनों जिस काम को लेकर वह शहर में चर्चित हैं, वह है सोनिया गांधी जन संपर्क यात्रा।

आपको बता दें कि संसदीय सचिव एवं MLA विकास उपाध्याय की पहल से सोनिया गांधी जन संपर्क यात्रा (Soniya Gandhi Jansampark Yatra) के जरिए आम जनता की समस्याओं का समाधान कर रही हैं। विकास इस गर्मी में भी सोनिया गांधी जनसंपर्क का दौरा, बार्ड-बार्ड जाकर कर रही हैं, इस दौरान उन्होंने कई वार्डों में जाकर न सिर्फ जनता की समस्याएं सुनीं बल्कि अपने स्तर पर उनका समाधान भी किया। मंगलवार को भी वह सुबह से ही जनता के बीच पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन कर समाधान कर रहे हैं।

आज सुबह राजीव नगर वार्ड का दौरा कर जनता ने पानी की समस्या से अवगत कराया। विधायक विकास उपाध्याय ने तत्काल अधिकारियों को पाइप लाइन डालने का निर्देश दिया।

ऐसा MLA जो गर्मियों में भी पहुंचे जनता के बीच : वार्ड निवासी

MLA उपाध्याय के बारे में वार्ड की जनता ने कहा ऐसे कुछ ही विधायक होते है जो जनता की बीच आसानी से उपस्थित होते है। इतनी गर्मी में भी ये लगतार वार्ड में जनता से मिल जनता की समस्या को सुन समस्या का निराकरण कर रहे है। विधायक की पहल से ही समस्या का होरहा समाधान।

जनता की परेशानी दूर करना प्राथमिकता : विकास उपाध्याय

विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि जनता की सेवा पहली प्राथमिकता है। गर्मी हो या बारिश जनता के दुख दर्द को दूर करना प्रथमिकता में है। आज राजीव नगर वार्ड में पानी की समस्या पाई गई घरों में नल नही है। अब हर घर नल लगाना मेरी जिम्मेदारी है। हर घर मे नल लगेगा किसी को भी पानी की समस्या से नही जूझना पड़ेगा। इसके साथ ही वार्ड में मंदिर के कार्य को भी जनता ने बताया इसे भी किया जाएगा।

अपनी जिम्मेदारी पर बनेगा मुक्तिधाम

विधायक विकास उपाध्याय वार्ड भ्रमण (Soniya Gandhi Jansampark Yatra) के बाद भी नही रुके। इसके पश्चात उन्होंने वार्ड नं.70 संत रामदास वार्ड के सरोना, चन्दनदिह, राजीव नगर वार्ड के कार्यकर्ताओं एवं जनता के साथ बैठक कर उनकी समस्या एवं शिकायत से रूबरू हुए। विधायक विकास उपाध्याय ने प्रत्येक कार्यकर्ताओ की बात को ध्यान से सुने जनता ने सरोना में मुक्तिधाम बनाने की बात कही जिसे विधायक ने स्वयं अपने तरफ से मुक्तिधाम बनाने की बात कही। विधायक विकास उपाध्याय के तत्काल निर्णय से वार्ड की जनता खुश है कि उन्हें ऐसा विधायक मिला जो जनता के कार्य को प्राथमिकता से लेते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button