
नई दिल्ली, 21 सितंबर। PM नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस अनौपचारिक रूप से घोषित संबोधन को लेकर अटकलें तेज हैं कि वह GST 2.0 सुधार, नवरात्रि के शुभारंभ और भारत-अमेरिका के तनावपूर्ण व्यापारिक संबंधों पर बात कर सकते हैं। हालांकि, पीएमओ की ओर से अब तक कोई आधिकारिक एजेंडा घोषित नहीं किया गया है।
GST 2.0: आम आदमी के लिए बड़ी राहत
सरकार ने जीएसटी सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए टैक्स स्लैब (PM Modi) को सरल किया है, जिसमें अब सिर्फ दो टैक्स स्लैब – 5% और 18% रहेंगे। 12% और 28% टैक्स स्लैब को समाप्त कर दिया गया है। 12% स्लैब में आने वाले अधिकांश प्रोडक्ट्स को 5% में स्थानांतरित किया गया है। 28% स्लैब के अधिकांश उत्पाद अब 18% टैक्स कैटेगरी में शामिल। कुछ आवश्यक वस्तुओं पर GST दर ‘0%’ की गई है, यानी अब उन पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इससे कई जरूरी सामानों के सस्ते होने की उम्मीद है।
नवरात्रि के शुभारंभ पर भी बात कर सकते हैं पीएम
कल 22 सितंबर से नवरात्रि शुरू हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी हर साल नवरात्रि के दौरान विशेष संदेश देते रहे हैं। इस बार भी वे सामाजिक एकता में धार्मिक त्योहारों की भूमिका पर जोर दे सकते हैं, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का आग्रह कर सकते हैं और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे अभियान चला सकते हैं।
भारत-अमेरिका व्यापार तनाव
हाल के दिनों में, अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए व्यापार प्रतिबंधों और एच-1बी वीजा शुल्क वृद्धि पर भारत की प्रतिक्रिया चर्चा में रही है, जिसमें रूस से तेल खरीद पर 50% टैरिफ लगाना भी शामिल है, जिसमें अतिरिक्त 25% शुल्क भी शामिल है। इससे भारतीय आईटी पेशेवरों और कंपनियों पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। इस पृष्ठभूमि में पीएम मोदी के संबोधन में ‘आत्मनिर्भर भारत’ और वैश्विक निर्भरता से मुक्ति पर ज़ोर दिए जाने की संभावना है।
पिछले भाषण में भी पीएम ने (PM Modi) कहा था, भारत का सबसे बड़ा विरोधी उसकी दूसरों पर निर्भरता है। अब समय आ गया है कि हम सेमीकंडक्टर से लेकर जहाज निर्माण तक आत्मनिर्भर बनें।