बृजमोहन अग्रवाल का मठपारा, टिकरापारा में सम्पर्क अभियान, मास्क, होम्योपैथिक दवाई व प्रधानमंत्री के पत्र का वितरण

• रायपुर शहर का विकास अवरूद्ध हो गया है।
• धारा 370, राम मंदिर, नागरिकता संशोधन कानून बड़ी उपलब्धि
रायपुर, 03 जुलाई। विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज भारतीय जनता पार्टी के सम्पर्क अभियान के तहत पुरानी बस्ती मंडल के डाॅ. विपीन बिहारी सूर वार्ड (मठपारा) व शहीद बिग्रेडियर उस्मान वार्ड (टिकरापारा) में जनता के बीच सम्पर्क अभियान किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी का जनता के नाम पत्र, केन्द्रीय सरकार के एक साल के उपलब्धि की जानकारी, कोरोना से बचाव हेतु मास्क व होम्योपैथिक दवाई का वितरण किया। श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर लोगो को नरेन्द्र मोदी सरकार के एक वर्ष की उपलब्धि व कार्यो की जानकारी देते हूए कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार का 1 साल उपलब्धियों भरा रहा है। केन्द्र सरकार ने अपने घोषणा पत्र के प्रमुख मुद्दो को एक साल में ही पूरा करने का प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि रायपुर नगर निगम में विकास कार्य ठप्प पड़े हुए है। स्वीकृत काम भी नगर निगम में नही हो पा रहा है। नगर निगम में जनता के मूलभुत समस्या की ओर ध्यान नही दिया जा रहा है। रायपुर शहर का विकास अवरूद्ध हो गया है। आप सबने देखा है कि 15 वर्षो में शहर में चैड़ी-चैड़ी सड़के, फ्लाई ओवर, ओव्हर ब्रीज, गार्डन, भवन, तालाब, लाइब्रेरी, जिम, आॅडीटोरियम काॅलेज, स्कूल, सब स्टेशन सभी बने है पर कांग्रेस के ढेड़ साल में शहर के लिए 1 काम भी नही हूआ है। विकास के नाम पर गली-गली दारू की नदियाँ ही बह रही है।
रायपुर ने 15 साल जीरो पावर कट राज देखा है 24ग्7 पर आज क्या है ? बिजली बिल हाफ करने के स्थान पर बिजली ही हाफ कर दी है ? रायपुर अब हमेशा हमेशा के लिए पावर कट शहर हो रहा है। हल्की बारिश- आंधी आई और बिजली गोल।
श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश अभूतपूर्व आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है, इसका प्रभाव यह कि कोई सरकार या राजा दिवालिया होने के कगार पर अपनी भूमि बेचती है। राज्य सरकार रायपुर शहर की भूमि को शासकीय बेचने के नाम पर जमीन का खेल, खेल रही है। प्रदेश में जमीन का जो बंदरबांट किया जा रहा है। उसके बाद सामुदायिक, सार्वजनिक व शासकीय उपयोग के लिए भूमि ही नही रहेगी। सरकार को चाहिए कि वे पहले इन सबके लिए भूमि आरक्षित करे, दर्ज करे।
विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि एक साल पूर्व जब हमलोग आपसे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए वोट मांगने आए थे, तब भाजपा ने उन्होंने जो वादा किया उसे पूरा करने का प्रयास 1 साल में ही किया। राम मंदिर, धारा 370, नागरिकता संशोधन कानून, गरीब सवर्णो को 10 प्रतिशत आरक्षण, सहित प्रमुख विषयो पर एक साल में निर्णय लेने का काम केन्द्र सरकार ने किया है।
सम्पर्क अभियान में सुभाष तिवारी, चुड़ामणी निर्मलकर, विजय अग्रवाल, रामकृष्ण धीवर, मंडल अध्यक्ष सालिक सिंह ठाकुर, पार्षद मनोज वर्मा, सरिता वर्मा, चन्द्रपाल धनगर, संजू नारायण सिंह ठाकुर, अमित साहू, अनुराग अग्रवाल, मनोज चक्रधारी, मन्नू नायक, बद्री गुप्ता, किरण अग्रवाल, मंजूल मयंक श्रीवास्तव, अभिषेक तिवारी, पिंटा यादव, चकरो जगत, गणेश नाग, अमीर कोसे, आशीष धनगर, केदार धनगर, श्रीमती सीमा सिंह, गीता ठाकुर, राजकुमारी साहू, रेहाना खान, किरण देवागन, संजय सिंह, विजय सिंह, संतोष क्षत्रीय, राज गायकवाड, कौशल श्रीवास, अभिमन्यु धनगर, चन्द्रशेखर दीवान, राकेश साहू, पीयूष परिहार, अमर परिहार, नितीन शर्मा, अविनाश देवागन, रवि भूते, करण यदु, भरत लाल जैन, पुनीत देवागन, अमित टंगेवार, राम कुमार संगमा, उत्तम गुप्ता, अभिषेक धनगर, पवन, दुर्गेश यादव, गोपाल, नागेश, कमलेश साहू, प्रतीक देवांगन, मनीष यदु, गूड्डू भाई, अब्दुल अजीज रजा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।