छत्तीसगढ

स्काईवॉक एक्सप्रेस-वे है भाजपा की भ्रष्टाचार के स्मारिका: धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर। नगरी निकाय चुनाव में भी विधानसभा चुनाव की तरह ही भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 साल के रमन शासनकाल में विकास कार्यों के नाम से प्रदेश भर में लाखों परिवार के घर दुकान में बुलडोजर चलाया गया। विकास कार्यों के नाम से सरकारी खजाने का लूट भाजपा ने किया। राजधानी के हर्दयस्थल में बना स्काईवॉक एक्सप्रेस-वे भाजपा शासनकाल में हुई भ्रष्टाचार की चीख-चीख कर गवाही दे रही है। राजधानी की जनता तो स्काईवॉक को भाजपा की भ्रष्टाचार की स्मारिका घोषित कर दिया है। न्यायधानी बिलासपुर भाजपा शासनकाल में खोदापुर के नाम से चर्चित हो गया। रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव, सरगुजा, अंबिकापुर, भाजपा रमन सरकार के मनमानी का शिकार हुई है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार रमन शासनकाल में घर से बेघर हुए लोगों को अपना घर दे रही है, किराए के मकान में रहने वालों को जमीन दे रही है, प्रत्येक परिवार को 35 किलो चाँवल, बिजली बिल हाफ की सुविधा दे रही है। 11 महीने की शासनकाल में विकास कार्यों के नाम से किसी के गरीब के मकान दुकान को तोड़ा नहीं गया। नगर निगम क्षेत्र में कोई नया कर नही लगाया गया। छोटे प्लॉट की रजिस्ट्री में लगी रोक हटाकर मध्यम वर्गीय परिवार के खुद के मकान सपना पूरा किया जा रहा है। शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार की प्राथमिकता में है। प्रदूषण मुक्त शहर यातायात की समस्याओं से निजात दिलाने आम जनता की सुरक्षा के लिए शहरों के मुख्य चौराहों पर सीसी टीवी कैमरा लगाया गया, 112 महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम कर रही है। रमन सरकार के दौरान हुई व्यापक भ्रष्टाचार कमीशनखोरी के कारण छत्तीसगढ़ के अधिकांश नगर निगम मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहा आम जनता को स्वच्छ पेयजल के लिए तरसना पडा है 15 साल में सिवरेज सिस्टम का सुधर नहीं हो पाना रमन सरकार की विफलता को दिखाता है। नगरी निकाय चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा।कांग्रेस सरकार के कामो पर जनता मुहर लगायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button