छत्तीसगढ

निगम ने 240 लोगों पर की कार्रवाई, ₹ 30800 का वसूला जुर्माना

रायपुर। आज नगर निगम के जोन 7 की टीम ने जोन आयुक्त विनोद पाण्डेय के नेतृत्व कार्यवाही की गई। स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु जनजागरण अभियान के दूसरे दिन 240 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 30 हजार से अधिक की राशि वसूली की।

जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक धन सिंग राजपूत की उपस्थिति में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु निगम आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार राजधानी के मुख्य बाजार जयस्तम्भ चौक, आमापारा चौक, लाखेनगर चौक एवं बाजार में सघन अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क पहने 139 लोगों पर ₹ 13900, थूककर गंदगी फैलाने वाले 33 लोगों पर ₹ 3300 एवं सामाजिक दूरी के जन स्वास्थ्य हितकारी सिद्धांत को तोड़ने वाले 68 लोगों से ₹ 13600  का जुर्माना किया। इस प्रकार कुल 240 लोगों ने ₹ 30800 का पेनाल्ट्री भरा। इस दौरान अधिकारियों ने सब लोगों को भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान निरंतर जन स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु जनजागरण के लिये जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button