चुनाव

Yanita Chandra in BJP Entry : बिग ब्रेकिंग…अंतर्मन की असहमति के कारण कांग्रेस में काम करने असमर्थ…! जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया भाजपा में प्रवेश…अब तक ये नेता आए BJP में…देखिए VIDEO

जांजगीर/चांपा, 05 मई। Yanita Chandra in BJP Entry : जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और शनिवार की शाम को जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा के प्रदेश प्रभारी नीतिन नवीन के समक्ष भाजपा प्रवेश कर लिया। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज को भेजे पत्र में यनिता चंद्रा ने कहा है कि वह 20 वर्ष से कांग्रेस से जुड़ी रही परंतु कुछ वर्षों से कांग्रेस अपने मूल सिद्धांत पर व विचारधारा से हट गई है। त्रि स्तरीय पंचायती राज के प्रतिनिधियों की भी हमेशा अनदेखी की गई। इससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्य नहीं हो सका। इससे उनकी भावनाओं को आघात पहुंचा है।

अंतर्मन की असहमति के कारण वह कांग्रेस पार्टी काम करने में असमर्थ है इसलिए वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही है। शाम को जिला भाजपा कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नीतिन नवीन की उपस्थिति में भाजपा प्रवेश किया। नीतिन नवीन ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, संभागीय प्रभारी अनुराग सिंह देव, मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित (Yanita Chandra in BJP Entry) थे।

अब तक ये नेता आए भाजपा में

कांग्रेस और अन्य पार्टी से भाजपा में प्रवेश का दौर लगातार चल रहा है। अब तक अकलतरा के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, सक्ती की पूर्व विधायक सरोजा राठौर, जैजैपुर के पूर्व विधायक बसपा नेता केशव चंद्रा, कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त महासचिव इजी. रवि पांडेय, डा. चौलेश्वर चंद्राकर सहित अन्य कई नेताओं ने भाजपा प्रवेश किया है। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के भाजपा में आने से पार्टी को झटका लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button