राष्ट्रीय

UP Voting Percentage : वर्ष 2017 से इस बार 3 प्रतिशत कम मतदान, जानें- सभी 58 सीटों का तुलनात्मक हाल

लखनऊ, 11 फरवरी। UP Voting Percentage : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों के लिए गुरुवार को हुए मतदान में कुल 60.17 प्रतिशत वोट पड़े। वर्ष 2017 के चुनाव में इन सीटों पर कुल 63.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। पिछले चुनाव से इस बार करीब 3.3 प्रतिशत मतदान कम हुआ। सर्वाधिक 69.42 प्रतिशत मतदान शामली जिले में हुआ। 11 में से नौ जिले शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा व आगरा में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। सबसे कम 54.77 प्रतिशत मतदान गाजियाबाद व 56.73 प्रतिशत गौतम बुद्ध नगर में हुआ।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (UP Voting Percentage) अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि सर्वाधिक 75.12 प्रतिशत मतदान कैराना विधानसभा सीट के लिए हुआ। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां 69.53 प्रतिशत मतदान हुआ था। साहिबाबाद में सबसे कम 45 प्रतिशत ही वोट पड़े। पिछले चुनाव में यहां 49.12 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदाताओं की सुविधा के लिए पहले चरण में 10853 मतदान केंद्र 26,027 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। इसमें 467 आदर्श मतदान केंद्र व 139 पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए थे। इनमें सभी कर्मी महिलाएं थीं। 61 पीडब्ल्यूडी पोलिंग बूथ भी बनाए थे। इनमें दिव्यांगजन की सुविधा के इंतजाम किए गए थे। चुनाव के लिए कुल 120876 कर्मियों को लगाया गया था।

पहला चरण : विधानसभा क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत

  • विधानसभा क्षेत्र : 2017 : 2022
  • कैराना: 69.53 : 75.12
  • थाना भवन : 68.31 : 65.63
  • शामली : 65.42 : 67.50
  • बुढ़ाना : 67.10 : 67.69
  • चरथावल : 66.84 : 66.34
  • पुरकाजी (सु) : 64.86 : 63.00
  • मुजफ्फरनगर : 64.18 : 61.30
  • खतौली : 71.11 : 69.70
  • मीरापुर: 69.39 : 64.00
  • सिवालखास : 70.85 : 66.50
  • सरधना : 71.92 : 62.30
  • हस्तिनापुर : 67.95 : 60.00
  • किठौर : 71.75 : 59.80
  • मेरठ कैंट : 58.86 : 51.00
  • मेरठ शहर : 64.65 : 64.74
  • मेरठ दक्षिण : 63.09 : 62.00
  • छपरौली : 62.95 : 57.10
  • बड़ौत : 64.23 : 62.30
  • बागपत : 65.87 : 64.66
  • लोनी : 60.22 : 57.60
  • मुरादनगर : 60.35 : 57.30
  • साहिबाबाद : 49.12 : 45.00
  • गाजियाबाद : 53.16 : 50.40
  • मोदीनगर : 64.76 : 63.53
  • धौलाना : 66.85 : 61.50
  • हापुड़ (सु) : 64.59 : 59.00
  • गढ़मुक्तेश्वर : 67.50 : 61.00
  • नोएडा : 48.55 : 50.10
  • दादरी : 60.22 : 59.78
  • जेवर : 65.53 : 60.30
  • सिकंदराबाद : 67.00 : 63.48
  • बुलंदशहर : 64.06 : 60.60
  • स्याना : 62.44 : 60.68
  • अनूपशहर : 64.49 : 56.70
  • डिबाई : 62.74 : 58.86
  • शिकारपुर : 65.08 : 60.88
  • खुर्जा (सु) : 65.40 : 62.47
  • खैर : 61.87 : 60.80
  • बरौली : 65.57 : 63.14
  • अतरौली : 59.96 : 57.20
  • छर्रा : 63.12 : 56.30
  • कोल : 62.66 : 62.12
  • अलीगढ़ : 66.49 : 62.10
  • इगलास : 64.88 : 61.80
  • छाता : 66.79 : 64.55
  • मांट : 66.62 : 65.10
  • गोवर्धन : 67.07 : 66.75
  • मथुरा : 59.26 : 57.33
  • बलदेव : 66.88 : 62.66
  • एत्मादपुर : 67.97 : 65.10
  • आगरा कैंट : 59.06 : 56.00
  • आगरा दक्षिण : 62.21 : 57.50
  • आगरा उत्तर : 58.20 : 56.40
  • आगरा ग्रामीण : 63.58 : 62.00
  • फतेहपुर सीकरी : 67.81 : 64.00
  • खैरागढ़ : 64.04 : 64.73
  • फतेहाबाद : 70.35 : 59.20
  • बाह : 59.97 : 58.01

पहला चरण : जिलावार मतदान प्रतिशत

जिला : वर्ष 2017 : वर्ष 2022

शामली : 67.76 : 69.42

मुजफ्फरनगर : 67.16 : 65.34

मेरठ : 66.64 : 60.91

बागपत : 64.33 : 61.35

गाजियाबाद : 55.80 : 54.77

हापुड़ : 66.31 : 60.50

गौतमबुद्धनगर : 56.80 : 56.73

बुलंदशहर : 64.47 : 60.52

अलीगढ़ : 63.48 : 60.49

मथुरा : 64.98 : 63.28

आगरा : 63.49 : 60.33

कुल मत : 63.47 : 60.17

शामली में मतदान प्रतिशत बढ़ा, बाकी जिलों में गिरा

शामली जिले में (UP Voting Percentage) वर्ष 2017 के मुकाबले 1.66 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ। बाकी सभी जिलों मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा व आगरा में पिछले चुनाव के मुकाबले कम मत पड़े। हापुड़ जिले में पिछले चुनाव की तुलना में सबसे कम मतदान हुआ। यहां पिछले चुनाव में 66.31 प्रतिशत वोट पड़े थे जबकि इस बार 60.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। गौतम बुद्ध नगर जिले में लगभग पिछले चुनाव जैसे ही वोट पड़े। 2017 में यहां 56.80 प्रतिशत व इस चुनाव में 56.73 प्रतिशत मतदान हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button