छत्तीसगढ

वनवासियों का हक छीन रही कांग्रेस सरकार: बृजमोहन

● चित्रकोट विधानासभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी लच्छू राम कश्यप के चुनाव प्रचार में जुटे पूर्व मंत्री।
रायपुर। पूर्व मंत्री एवं रायपुर विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बस्तर क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हुआ है। वनवासियों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने,उनके सर्वांगीण विकास के लिये भाजपा ने जो काम किए हैं वैसा काम आजादी के बाद से किसी ने नहीं किए थे। परंतु 10 महीने पहले बनी कांग्रेस की सरकार ने विकास के सारे कामों को रोके रखा है, जिससे वनवासियों का जीवन बेहद प्रभावित हो रहा है। उन्हें हमारी भाजपा सरकार चना प्रदान करती थी।परंतु सरकार में आते ही कांग्रेस ने उन्हें चना बंद कर दिया। उनकी राजनीतिक चलाकी तो देखिए,चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव की तारीख आते ही दिखावे के लिए एक माह पूर्व चना वितरण किया है। बृजमोहन ने कहा प्रदेश की कांग्रेस की सरकार सिर्फ दिखावे की सरकार है। आदिवासियों के हितों से उनका कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने यह बात चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी लच्छू राम कश्यप का प्रचार करते हुए तोकापाल क्षेत्र के रानसरगीपाल, टेकामेटा,घाटधनोरा आदि गांव में आयोजित अपनी नुक्कड़ सभाओं के दौरान कही।
बृजमोहन ने कहा कि कमल फूल की सरकार ने गरीबों को चावल प्रदान किया, बहनों को चूल्हे के धुंए से मुक्ति दिलाने के लिए गैस सिलेंडर प्रदान किया,बच्चों को मध्यान भोजन के साथ-साथ अच्छी शिक्षा की व्यवस्था दी थी। बृजमोहन ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विधानसभा में बस्तर का कोई ऐसा नेतृत्व नहीं है जो उनके हक के लिए सरकार से लड़ सके। बस्तर क्षेत्र के सभी कांग्रेसी जनप्रतिनिधि अपनी सरकार के गलत निर्णय पर भी उनके साथ खड़े नजर आते हैं। ऐसे समय में चित्रकोट की जनता के पास अवसर है कि विधानसभा में लच्छू राम कश्यप जैसा भाजपाई नेतृत्व भेजें जो उनके विधानसभा के साथ-साथ संपूर्ण बस्तर की आवाज बुलंद कर वनवासियों के हक की बात रख सके।

बस्तर के विकास के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी किया परिश्रम

अपनी धुंआधार चुनावी प्रचार के दौरान बृजमोहन ने भाजपा के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दम पर आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा को पहचान मिल रहे। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने बस्तर क्षेत्र में जितने भी विकास कार्य किए हैं उन सभी कार्यों के पीछे भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का परिश्रम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button