छत्तीसगढ

Baink Sakhi : 1 करोड़ से अधिक का लेन-देन कर संगीता बनी बैंक सखी, कलेक्टर ने किया सम्मान

बलरामपुर, 18 मार्च। Baink Sakhi : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बलरामपुर के तातापानी में बैंक सखी के रूप में कार्यरत संगीता खालखो को कलेक्टर कुन्दन कुमार ने ग्राहक सेवा केन्द्र के माध्यम से अब तक 1 करोड़ 36 लाख रूपये का लेनदेन करने पर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीता यादव सहित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारी उपस्थित थे।

संगीता खलखो नवम्बर 2019 से ग्राम पंचायत तातापानी में बैंक सखी के रूप में घर पहुंच सेवा दे रही हैं। उन्होंने ग्राहक सेवा केन्द्र से अब तक 1 करोड़ 36 लाख रुपये का लेनदेन किया है, जो की राज्य स्तर पर सबसे अधिक लेन-देन करने वाली बैंक सखी (Baink Sakhi) बन गई हैं। इसके लिए विश्व महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को संगीता खलखो को ग्राहक सेवा केन्द्र के राज्य स्तरीय कार्यालय रायपुर मे आयोजित स्मरण समारोह में सम्मानित किया गया है।

खलखो ने बताया की उनकी पहचान अब गांव में बीसी दीदी से होती है। उन्होंने ग्राहक सेवा केन्द्र के माध्यम से अब तक 513 बचत खाता खोल चुकी हैं। खलखो को समय-समय पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता रहा है। जिससे उनकी कार्य क्षमता बढ़ रही है।

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने संगीता खलखो (Baink Sakhi) की कार्यकुशलता को देखते हुए जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस को निर्देशित किया है कि उन्हें लोकसेवा केन्द्र के संचालन हेतु समस्त आईडी देकर ग्राम तातापानी में लोक सेवा केन्द्र प्रारंभ करना सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button