छत्तीसगढ

कैलाश मुरारका भारतीय तीरंदाजी संघ की आयोजन समिति के अध्यक्ष बने

रायपुर, 24 जुलाई। छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैलाश मुरारका को भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) की आयोजन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके बाद कैलाश मुरारका पूरे देश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी खेल गतिविधियों के आयोजन की जिम्मेदारी संभालेंगे। वे आयोजन के संबंध में देश भर की तीरंदाजी राज्य इकाइयों के साथ भी संवाद करेंगे। चेयरमैन मुरारका ने भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा और अन्य अधिकारियों को उन्हें आयोजन समिति का अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए धन्यवाद दिया। कैलाश मुरारका को छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष बनने पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button