असंख्य जनमानस के साथ भारत रत्न राजीव गांधी की 75वी जंयती पर निकली सद्भावना रैली

असंख्य जनमानस के साथ भारत रत्न राजीव गांधी की 75वी जंयती पर निकली सद्भावना रैली

रायपुर। पूर्व प्रधान मंत्री एवं भारत रत्न राजीव गाँधी की आज  75वी जंयती है। इस मौके पर शहर में सद्भावना रैली निकली गई। ये रैली पुराना कांग्रेस मुख्यालय गांधी भवन से निकाली गई जिसमें प्रदेश का मुखिया भूपेश बघेल सहित प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश प्रभारी पीएल एवं सभी मन्त्रीगण,
शामिल रहे।

राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सबसे पहले राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं उनके जीवन परिचय, कार्यशैली पर उदबोधन दिया गया। उसके बाद रैली निकाली। इस रैली में प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के सदस्य, वरिष्ठजन, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद, प्रदेश पदाधिकारी, शहर एवं ब्लॉक पदाधिकारी, वार्ड पदाधिकारी, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान काग्रेस, असंगठित कामगार कांग्रेस, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग, पिछड़ा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, बुथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष, महापौर सहित बड़ी संख्या में जनमानस एकत्रित होकर रैली निकाली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *