छत्तीसगढ

एन.एस.यू.आई ने जताया मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष का आभार, राजधानी में 3, प्रदेश में 30 छात्रनेताओं को दिया जनप्रतिनिधित्व का मौका

रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव शान .एम. सैफी ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा नगरीय निकाय चुनाव 2019 में नगर पालिका निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत में एन.एस.यू.आई पदाधिकारियों को प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रदेश के यश्स्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का आभार जताते हुए। समस्त चयनित प्रत्याशीयों को प्रचण्ड बहुमत से जिताने का वादा किया है।

श्री शर्मा ने कहा कि यह चयन पिछले 5 वर्षो में एन.एस.यू.आई के संघार्षो का पर्याय है। वर्तमान मुख्यमंत्री व् कांग्रेस के विपक्ष दौर के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेश बघेल जी ने कोरिया से कोन्टा तक एन.एस.यू.आई के संघर्षो को स्वयं देखा हैं। इस चुनावी वर्ष से संगठनिक आंकड़ों के अनुसार एन.एस.यू.आई कार्यकर्ताओं को 30 से अधिक सिटों पर प्रत्याशी बनाया गया हैं। जो कि युवा पीढ़ी पर मुख्यमंत्री व् पी.सी.सी अध्यक्ष के विश्वास को दर्शाता हैं। आज तक छात्र नेताओं को महत्व किसी राजनितिक संगठन ने नही दिया हैं। इस निर्णय से संगठन व् पुरे सुबे के छात्रनेताओं के उत्साह का महौल बन गया हैं।

केवल राजधानी रायपुर मंे ही 3 सीटो पर प्रत्याशी बनाया गया हैं, जिसमें जिला कार्यकारी अध्यक्ष भक्कुराम कश्यप विनोद (69 माधवराव सप्रे वार्ड), कृष्णा सोनकर (66 वामानराव लाखे वार्ड), तुषार पाण्डेय (68 डाॅ. खुबचंद बघेल वार्ड) है। इसी प्रकार राजनांदगांव जिले में राजा यादव, ऋृषि शास्त्री, प्रियंक जैन, महासमुन्द से निखिलकांत साहु, रमीज़ रज़ा, रायगढ़ से उस्मान बेग, आरिफ हुसैन, सरगुजा संभाग से प्रतिक सिंह, सतिश बारी, नौशाद खान, विकल झा, अंकुर दास सहित पुरे प्रदेश के 30 छात्रनेताओं को पार्टी ने जनप्रतिनिधित्व का अवसर दिया हैं।

यही कारण हैं कि मैं सदैव गर्व से कहता हुॅु कि राजनिति में युवाओं को मौका केवल कांग्रेस ही देती हैं, छात्रनेताओं को सिधा जनप्रतिनिधि बनाना कांग्रेस पार्टी की पुारानी परंपरा हैं। प्रदेश के लिए ऐसे कई उदाहरण कांग्रेस देती आई हैं। यह नई बात नही कि प्रदेश के राजनितिक दलों ने अपने छात्र संगठनों के एक भी कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व के सक्षम भी नही समझा। छात्रसंघ चुनाव बड़े नेताओं के अनुसार और आमचुनाव स्वयं बड़े नेता ही लड़ते हैं। कांग्रेस पार्टी सदैव एन.एस.यू.आई को महत्व देती आई हैं।

चुनाव में एन.एस.यू.आई के प्रदेश पदाधिकारीयों को जिलावार जिम्मेदारिया सौंप दी गई हैं जो कि इस प्रकार हैं-

 समस्त पदाधिकारीयों का जिलावार पदस्थ कर दिया गया हैं, जो कि कांग्रे्रस कमेटी संग समन्वय बनाकर क्षेत्रो में सरकार द्वारा किए छात्रहित के कार्यो को जनता के बीच रखेंगे।
 महाविद्यालय के समस्त ईकाई नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की नितियों को छात्रो तक पहुॅंचा कर वोट अपील करेंगे।
 जिला प्रभारीयों निर्देशित किया गया हैं कि वे जिले के समस्त कार्यकर्ताओं की कांग्रेस कमेटी के साथ बैठक करवाएं जिससे बेहतर समन्वय से कार्य होगा।
 संगठन की सोशल मीडिया ईकाई को कांग्रेस आई.टी. सेल के अनुसार कार्य करने हेतु निर्देशित किया जा चुका हैं, चुनाव के दौरान यह कंाग्रेस सरकार द्वारा छात्र एवं युवा हित के कार्यो से जनता को अवगत करवा कर वोट अपील करेंगे।
 ब्लाॅक व् वार्ड के कार्यकर्ताओं को डोर टु डोर कैंपेनिंग की जिम्मेदारी दी गयी हैं जिस कार्य का निरक्षण विधानसभा कमेटी करेगी।
 पदाधिकारीयों को चुनाव के दौरान प्रभार क्षेत्रों में रहने का निर्देश दिया गया हैं।
 चुनाव के दौरान प्रदेश मुख्यालय से निर्देश व् समन्वय हेतु प्रदेश संगठन सचिव को जिम्मेदारी दी गई हैं, जो कि इन निर्देशों को प्रदेश के समस्त जिला प्रभारी/अध्यक्ष तक पहुचाने एवं पी.सी.सी व् एन.एस.यू.आई के बीच समन्वय का कार्य करेंगे।
 एन.एस.यू.आई के मीडिया विभाग को पी.सी.सी के साथ कार्य करने को निर्देशीत किया है, प्रदेश मीडिया विभाग के मुख्य एवं अन्य प्रवक्ता, पुर्ण चुनाव में राजीव भवन रायपुर से रहकर मीडिया के माध्यम से कांग्रेस के विचार रखेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button