छत्तीसगढ

कौशिक के बयान से भाजपा का किसान विरोधी चरित्र फिर से उजागर: कांग्रेस

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक द्वारा दिये गए बयान जिस दिन कांग्रेस दिल्ली कूच करेगी उस दिन भाजपा जेल भरो आंदोलन करेगी का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्यप्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कौशिक के बयान से भाजपा की किसान विरोधी मानसिकता एक बार फिर से सामने आई है। कांग्रेस तो सेंट्रल पुल में राज्य के चावल में कटौती किये जाने और किसानों के धान को 1815 रू. की बजाय राज्य सरकार को 2500 रू. में खरीदी करने की अनुमति देने की मांग को लेकर दिल्ली जाने की घोषणा किया था। भारतीय जनता पार्टी किस बात के लिए जेल भरो आंदोलन करना चाह रही है? नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों के धान को 2500 रू. में खरीदी नही करने देने के समर्थन में ? या फिर मोदी सरकार के छत्तीसगढ़ के हिस्से के सेंट्रलपुल के चावल में कटौती किये जाने के समर्थन में ? कौशिक स्प्ष्ट करें भाजपा किस बात के लिए जेल भरो आंदोलन करेगी।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्यप्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार के खाद्य मंत्री और कृषि मंत्री के द्वारा मुलाकात का समय दिए जाने और राज्य सरकार के पक्ष पर सकारात्मक रुख की प्रत्याशा में मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली कूच की घोषणा को स्थगित रखा है। यह कांग्रेस की संघीय व्यवस्था के प्रति आस्था को दर्शाता है। भाजपा नेताओं में राज्य के किसानों के प्रति जरा भी हमदर्दी है तो जेलभरो आंदोलन की घोषणा मोदी सरकार के खिलाफ करे। अपने सांसदों का घेराव करें, जिनकी बोलती किसानों के मसले में बंद है। भाजपा के नेता और पूरी भारतीय जनता पार्टी धान और किसान के मसले पर पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। एक बार किसानों से धोखा देने के कारण भाजपा 14 पर सिमट गई, अब भी अपना किसान विरोधी आचरण नही सुधारे तो भाजपा दहाई के नीचे आ जायेगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button