जगदलपुर ब्रेकिंग: आरक्षक ने मारी खुद को गोली, मौत
![](https://jantakiaawaz.in/wp-content/uploads/2019/08/IMG_20190816_112934.jpg)
जगदलपुर। शहर से 7 किमी दूर 5 वी वाहिनी कंगोली में आज शाम उस समय हड़कंप मच गई, जब एक जवान ने अपने सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही परपा पुलिस मौके पर पहुँच मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दिया गया है।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी चंद्र शेखर श्रीवास ने बताया कि 5 वी वाहिनी कंगोली में सीएफ में आरक्षक के पद पर पदस्थ सुभाष यादव 35 वर्ष जो बोरगांव कोंडागांव का निवासी है। विगत दिनों वह छुट्टी पर गया हुआ था और 12 अगस्त को ही लौटा है। 14 को ड्यूटी करने के बाद आज शाम करीब 4 बजे के लगभग मोर्चे में तैनात था कि अचानक गोली चलने की आवाज आई, जिसके बाद जब साथी वहाँ पहुचे। तब तक जवान की मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दिया गया, जिसके बाद इस बात का पता चला कि जवान ने 2 गोली मारी है। फिलहाल मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दिया गया है।