दूरदर्शन की बेहतरीन एंकर नीलम शर्मा का निधन

दूरदर्शन की बेहतरीन एंकर नीलम शर्मा का निधन

नई दिल्ली। दूरदर्शन की पत्रकार और मशहूर एंकर नीलम शर्मा का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी दूरदर्शन ने ट्वीट कर दी। नीलम शर्मा दूरदर्शन का एक जानामाना चेहरा थीं, बताया जा रहा है कि वो कैंसर से पीड़ित थीं।

नीलम शर्मा पिछले 20 सालों से दूरदर्शन का हिस्सा थीं। उन्होंने दूरदर्शन के साथ अपने करियर की शरुआत साल 1995 में की थी। उन्होंने ‘तेजस्विनी’ से लेकर ‘बड़ी चर्चा’ जैसे कई लोकप्रिय कार्यक्रम किए। मार्च में ही उन्हें नारी शक्ति सम्मान दिया गया था। इस सम्मान के अलावा भी नीलम शर्मा को पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए कई सम्मानों से नवाजा गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *