नेहरू के विशालकाय तैलचित्र पर डॉ. चरणदास महंत ने किया श्रद्धासुमन

नेहरू के विशालकाय तैलचित्र पर डॉ. चरणदास महंत ने किया श्रद्धासुमन

रायपुर। पंडित जवाहर लाल नेहरू की 130वीं जंयती के अवसर पर गुरुवार सुबह 11 बजे विधानसभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में लगे पं. नेहरू के विशालकाय तैल चित्र पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर प्रमुख सचिव चन्द्र शेखर गंगराड़े एवं विधानसभा सचिवालय के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी पं. नेहरू के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
इस अवसर पर अपने संदेश में डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि, पं. नेहरू आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा थे। उन्होंने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए पूरा प्रयास किया। पं. नेहरू ने किसानों, मजदूरों एवं सर्वहारा वर्ग के विकास के लिए अपना पूरा जीवन अर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि, आज उनकी जयंती के अवसर पर विधानसभा सचिवालय परिवार उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताये मार्ग एवं सिद्धांतों का अनुसरण करने का संकल्प लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *