छत्तीसगढ

संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने प्रदेशवासियों को असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा की दी शुभकामनाएं

रायपुर, 14 अक्टूबर। सस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने प्रदेशवासियों को असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा त्यौहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए उत्तरोत्तर उन्नति के लिए मां भगवती से प्रार्थना की है।

उन्होंने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। इस दिन मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम ने रावण का वध किया था। दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button