संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने सिक्किम के केबिनेट मंत्री को छत्तीसगढ़ आने का दिया आमंत्रण

संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने सिक्किम के केबिनेट मंत्री को छत्तीसगढ़ आने का दिया आमंत्रण

0 ट्राइबल फेस्ट में सिक्किम के प्रतिनिधित्व हेतु उनसे अनुरोध किया

रायपुर। खाद्य व संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत आज सिक्किम प्रवास के दौरान वहाँ के कैबिनेट मंत्री अरुण उपरेती से मिले और उन्हें राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव – 2019 में आने का न्योता दिया। उल्लेखनीय है कि इस महीने 27-29 तारीख को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव – 2019 का आयोजन राजधानी रायपुर में किया जा रहा है। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत इस हेतु विभिन्न राज्यों को आमंत्रित करने के लिये पूर्वोत्तर राज्यों के प्रवास पर हैं। ट्राइबल फेस्ट 2019 छत्तीसगढ़ में आदिवासी संस्कृति पर आधारित बहुत बड़ा आयोजन है। इस आयोजन में देश के अन्य राज्यों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल, बांग्लादेश के भी शामिल होने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *