सोनिया गांधी के कमान संभालते ही आई खुशखबरी, कांग्रेस के लिए फिर लकी चार्म साबित हुईं

सोनिया गांधी के कमान संभालते ही आई खुशखबरी, कांग्रेस के लिए फिर लकी चार्म साबित हुईं

दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शनिवार रात को लंबे मंथन के बाद एक बड़ा फैसला लेकर सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाया। हालांकि ये फैसला कांग्रेस कार्य समिति के नेताओं ने एकमत होकर लिया है। उसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने रात में ही प्रेस वार्ता में कर इस बात की जानकारी दे दी। एक ओर जहां सोनिया गांधी ने पार्टी की कमान संभाली तो दूसरी और कांग्रेस के लिए एक बड़ी खुशख़बरी लेकर आई।

अब सोनिया गांधी पार्टी के लिए इस लिहाज से भाग्यशाली साबित हुई हैं, कि उनके नेतृत्व संभालते ही पार्टी के लिए बड़ी खुशखबरी पश्चिम बंगाल से आई है। यहां कांग्रेस को बड़ी सफलता मिल गई है। बंगाल में तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ी पार्टी का साथ मिल गया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने उपचुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठजोड़ का फैसला ले लिया है। इसका ऐलान भी कांग्रेस के बंगाल अध्यक्ष सौमित्र सेन ने कर दिया है। कांग्रेस उत्तर दिनाजपुर जिले की कालियागंज सीट के अलावा पश्चिम मेदिनीपुर की खड़गपुर सीट पर चुनाव लड़ेगी। वहीं माकपा नदिया जिले के करीमपुर सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। माकपा के साथ आने पर कांग्रेस बंगाल में काफी मजबूत स्थिति में आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *