राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर Google ने खास Doodle बनाकर दिया ये संदेश

नई दिल्ली, 8 मार्च। आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है और इस मौके को सेलिब्रेट करने के मामले में Google भी पीछे नहीं है। हर खास मौके पर महत्वपूर्ण दिन की तरह ही Google ने आज भी Doodle बनाया है। यह Doodle खासतौर पर महिलाओं के प्रति सम्मान जताने के लिए बनाया गया है और पूरी तरह नारी शक्ति को स​मर्पित है। इस Doodle के माध्यम से एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया गया है जिसमें समाज में महिलाओं को भूमिका को प्रदर्शित किया गया है।

बेहद खास है आज का Doodle

महिला दिवस के मौके पर बनाया गया Doodle वाकई बेहद ही खास है। इस Doodle के माध्यम से लेागों को यह बताने की कोशिश की गई है कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही हैं और अपनी हर जिम्मेदारी के बेहद ही अच्छे तरीके से निभा रही हैं। वीडियो से दिखाया गया है कि आज ऐसा कोई काम या क्षेत्र नहीं है जिसमें महिलाएं शामिल नहीं हैं। खास बात है कि हर क्षेत्र में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हुए अपना लोहा मनवाया है।

वीडियो में दिया खास मैसेज

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर Google ने Doodle पर कुछ सेकेंड का एक एनिमेटेड वीडियो बनाया है। इस छोटे से वीडियो में दुनियाभर की महान महिलाओं के बारे में संक्षेप में जानकारी दी गई है। इसमें एवरेस्ट पर चढ़ने वाली महिला से लेकर इंजीनियर, राजनीतिज्ञ, वैज्ञानिक, पायलस और बिजनेसवुमन के बारे में दिखाया गया है। इन सभी क्षेत्रों में महिलाओं ने अपनी भूमिका को बेहद ही मजबूत तरीके से निभाया है। आज महिलाएं केवल घर ही नहीं चला रहीं, बल्कि समान का नेतृत्व भी कर रही हैं।

हर साल 8 मार्च को सेलिब्रेट होता है महिला दिवस

हर साल आज ही के दिन यानि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन का खास मकसद अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं की सक्रिय भूमिका की सराहना करना और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना है। आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसमें महिलाओं का कोई योगदान न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button