छत्तीसगढ

असम चुनाव प्रचार से लौंटी गरियाबंद महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता राठौर की मौत

गरियाबंद, 5 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता राठौर का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह करीब एक सप्ताह पहले ही असम चुनाव प्रचार से लौटी थीं। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कारोना संक्रमण की रिपोर्ट आने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना के चलते उनकी मौत होने की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ममता राठौर असम चुनाव प्रचार से लौटने के बाद से ही बीमार थी। उन्होंने अपने ब्लड शुगर सहित अन्य टेस्ट कराए, लेकिन कोरोना की जांच नहीं कराई थी। इस बीच उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। हालत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अंतिम समय में उनकी जांच हुई, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

24 घंटे में 6 की मौत, 144 पॉजिटिव मिले
CMHO एनआर नवरत्न ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में ममता राठौर को अस्पताल लाया गया था। उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। उनका कोविड टेस्ट किया गया तो पॉजिटिव आया। कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई थी। जिले में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 6 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि सोमवार को 144 लोग एक ही दिन में पॉजिटिव मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button