छत्तीसगढ

आज गांधी जयंती पर नरईया तालाब में स्वच्छता अभियान, एन.एस.एस. के स्वयंसेवक करेंगे श्रमदान

रायपुर। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, एन.एस.एस. के अधिकारियों और जनसमुदाय के सहयोग से रायपुर के नरईया तालाब में सफाई अभियान चलाया जाएगा। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर की संगठन व्यवस्था में सबेरे 8.30 बजे से सफाई अभियान शुरू होगा। नरईया तालाब के पास स्थित दो अन्य तालाबों में भी श्रमदान के साथ ही सिंगल प्लास्टिक प्रतिबंध के लिए दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा राज्य के आठ विश्वविद्यालयों में भी राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा जिला और संभाग स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने सेमीनार और कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। गांधी जयंती पर जिला और संभागीय मुख्यालयों में नगर निगम एवं प्रशासन के सहयोग से सामूहिक श्रमदान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button