छत्तीसगढ

विधायक विकास उपाध्याय पहुंचा पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, लिया उद्यान-तालाबों का जायजा

रायपुर। “आपका विधायक आपके द्वार” के तहत विधायक विकास उपाध्याय आज पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर पहुंचा। वहां उन्होंने उद्यान-तालाबों सहित अन्य कई स्थानों का जायजा लिया।

विधायक ने पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के सेक्टर-2 में पानी टंकी के नीचे स्थित खुलने वाले नवनिर्मित स्थान औऱ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की स्थिति का लिया जायजा। साथ ही उन्होंने आयुर्वेदिक कॉलेज में शुरू होने वाले पुरुष एवं महिला नसबन्दी केंद्र का भी किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। अपने क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय जनता से मुलाकात किया। वार्ड के अंतर्गत आने वाले तालाब और उद्यान का निरीक्षण किया। उद्यान में टूटे हुए जाम पड़े ओपन जिम के सामान को बदलने अधिकारी को निर्देशित किया।

आपको बता दें कि विकास ने कुछ दिनों पहले cm भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से रायपुर पश्चिम विधानसभा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की मांग की थी, जिसे पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को आदेशित किया गया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि, अपने विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की मांग की थी, उसका भी निरीक्षण किया जिसका शुभारंभ 3-4 दिनों के भीतर कर लिया जाएगा। इस हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में नियमित जांच, योगा क्लासेस, जुम्बा क्लासेस सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे आमानाका, डंगनिया, कोटा, कुकुरबेडा की जनता को सीधा फायदा मिलेगा। विधानसभा के आयुर्वेदिक कॉलेज में पुरुष एवं महिला नसबंदी केंद्र की सुविधा हेतु पूर्ण तैयारियां कर ली गई हैं। इस सुविधा को आगामी 15 दिनों में क्षेत्रवासियों के लिए प्रारम्भ कर दिया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button