छत्तीसगढ

कांग्रेस की पत्रकार वार्ता पर भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव का पलटवार…नोटबन्दी से कांग्रेस को सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा नुकसान हुआ हैं

रायपुर, 9 नंवबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस की पत्रकार वार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश की जनता के साथ वर्षों से विश्वासघात करने वाली कांग्रेस और कांग्रेस के नेताओं की पीड़ा और दर्द विश्वासघात दिवस मना कर छलक रहा हैं। वर्षों से देश की जनता के साथ विश्वासघात कर सत्ता में रहने वाली कांग्रेस ने कभी गरीबी हटाने का नारा देकर देश को छला विश्वासघात किया। कांग्रेस के राज में ही पाताल से लेकर आकाश तक के भ्रष्टाचार निकल कर सामने आए। उन्होंने प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम से पूछा हैं कि कांग्रेस सरकार में ही आकाश से पाताल तक भ्रष्टाचार का सामने आना देश को लूटने का काम किया जाना देश की जनता के साथ कांग्रेस द्वारा किया गया विश्वासघात नहीं था तो और क्या था? नोटबन्दी के बाद देश की जनता ने देखा हैं कैसे देश के साथ विश्वासघात करने वाले और भ्रष्टाचार में लिप्त लोग तिलमिलाने लगे थे परंतु जिन्हें नोटबन्दी के 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी पीड़ा और दर्द सता रहा हैं तो उनकी अताह पीड़ा, दर्द और नुकसान का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता हैं। कांग्रेस के नेताओं के दर्द और पीड़ा से स्पष्ट हैं कि नोटबन्दी से शायद कांग्रेस के ही नेताओं को सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा नुकसान हुआ हैं। हमारी पूरी संवेदना कांग्रेस के नेताओं के साथ हैं ।

भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वासघाती कांग्रेस के नेता आज नोटबन्दी के लिए आंसू बहा रहे हैं उन्हें बताना चाहिए कि प्रदेश में लगभग दो सालों में ही प्रदेश की जनता से विश्वासघात का कीर्तिमान स्थापित कर लिया गया हैं। प्रदेश की जनता से लोकलुभावने वादे कर सत्ता में आने वाली कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता से विश्वासघात किया हैं। उन्होंने कहा कि विश्वासघाती कांग्रेस और कांग्रेस की प्रदेश सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए कि शराबबंदी ना कर और प्रदेश में अवैध शराब घर पहुंच सेवा वाली शराब से कैसे विश्वासघात किया हैं। बेरोजगारी भत्ते के नाम पर युवाओं के साथ विश्वासघात करने वाली कांग्रेस की सरकार जो अपने आपको किसानों का भी हितैषी बताने का ढोंग करती रही है ने किसानों को कर्ज माफी, धान खरीदी, गिरदावरी रिपोर्ट में रकबा कम करने का षडयंत्र कर विश्वासघात किया हैं और अब धान की खरीदी एक महीने विलंब से कर बिचौलियों और व्यपारियों को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र रच कर एक बार फिर विश्वासघात किया हैं। उन्होंने कहा कि कभी रोजगार के नाम पर प्रदेश के बेरोजगारों के साथ विश्वासघात किया जा रहा हैं तो कभी केंद्रीय योजनाओं से प्राप्त राशि से बाहरी ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र कर प्रदेश के युवाओं के साथ विश्वासघात किया जा रहा हैं। भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के विश्वासघात की लंबी लिस्ट हैं और देश की जनता भी इस विश्वासघाती कांग्रेस के असली चेहरे को पहचान चुकी हैं इसी लिए देश में कांग्रेस विपक्ष के लायक भी नहीं बची। प्रदेश में भी लगभग 2 वर्षों में ही जनता का विश्वास विश्वासघाती कांग्रेस से उठने लगा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नोटबन्दी का दर्द और आंसू स्वाभाविक हैं दर्द गहरा हैं रह रह कर उठता रहेगा इतिहास गवाह हैं जिसे जितना ज्यादा नुकसान होता हैं दर्द भी उतना ही गहरा और पीड़ादायी होती हैं। नोटबन्दी से देश की जनता खुश हैं और भ्रष्टाचारियों को पीड़ा हैं यह बात आज कांग्रेस ने आंसू बहा कर प्रमाणित कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button