छत्तीसगढ

कांग्रेस सरकार की नीति और नियत समझ से परे, थम गया है शहरों का विकास: बृजमोहन

● नगरी निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शहर के विभिन्न वार्डों में भ्रमण कर भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को जिताने जनता से मांगा आशीर्वाद
रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज सघन जनसंपर्क किया। शहर के विभिन्न वार्डों में भ्रमण कर वे जनता से रूबरू हुए।उन्होंने रायपुर में थम गए विकास को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों को अपने-अपने वार्डों से जीत दिलाने का आग्रह किया। उन्होंने नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड से सुनील बांद्रे,सदर बाजार वार्ड से सीमा कंदोई, ब्राह्मण पारा वार्ड से सरिता आकाश दुबे,सुंदर नगर वार्ड से मृत्युंजय दुबे, चंद्रशेखर आजाद वार्ड मठपुरैना से सावित्री साहू, मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड से प्रेम प्रकाश यादव, शहीद राजीव पांडेय वार्ड से पिंकी कुरैशी,शहीद पंकज विक्रम वार्ड से शिल्पा राहुल गोलचा, अरविंद दीक्षित वार्ड से वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष तिवारी तथा भगवती चरण शुक्ल वार्ड से सचिन मेघानी को विजयश्री दिलाने के लिए हाथ जोड़कर जनता से आशीर्वाद मांगा।
बृजमोहन ने इस दौरान विभिन्न स्थानों में आयोजित संक्षिप्त सभाओं में नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने 1 साल पूरे हो गए हैं, परंतु विकास के नाम पर एक ईंट भी सरकार ने कहीं पर नहीं रखी है।इस प्रदेश का विकास थम सा गया है। कांग्रेस की यह सरकार बिना सोचे समझे, बिना ठोस योजना बनाएं कार्य करते हुए सिर्फ सिर्फ वक्त काट रही है। इनकी नीति और नीयत दोनों समझ से परे हैं। झूठे आंकड़ों के दम पर यह बताने की कोशिश करते हैं कि प्रदेश प्रगति की ओर अग्रसर है परंतु आम आदमी भी यह समझ रहा है की सारी बातें झूठी है। धरातल पर कुछ भी नहीं हुआ है। हां प्रगति हुई है तो अपराध में हुई है। हत्या बलात्कार के मामले में छत्तीसगढ़ देश के अन्य राज्यों को पीछे छोड़ता आगे बढ़ रहा है
बृजमोहन ने कहा कि सुशासन और विकास सिर्फ भारतीय जनता पार्टी दे सकती है। भाजपा के 15 सालों के राज में रायपुर सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ का समुचित विकास हुआ। इस विकास को आज हर कोई महसूस कर सकता है। हम रायपुर शहर की बात करें तो रायपुर शहर में जितनी भी नई टंकियां निर्मित दिख रही है वह पूर्व महापौर वर्तमान भाजपा सांसद सुनील सोनी के कार्यकाल में बनी थी। कांग्रेस ने तो स्वच्छ पेयजल के लिए स्वीकृत पाइपलाइन तक बिछाने में दशकों को लगा दिए। आज स्मार्ट सिटी योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायपुर शहर के विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद चुनकर आएंगे और उनके बीच से महापौर बनेगा तब सही मायने में रायपुर एक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो सकेगा। क्योंकि विकास परक सोच सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के पास है यह उन्होंने 15 सालों में प्रमाणित भी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button