छत्तीसगढ

कांग्रेस सरकार वायदे के मुताबिक किसानों को नहीं दी बोनस राशि…7 नवंबर से BJP करेगी धरना प्रदर्शन

रायपुर, 5 अक्टूबर। भाजपा ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने वायदे के बाद भी पिछले दो वर्षों में किसानों को बोनस राशि नहीं दी। इसके विरोध में भाजपा 7 नवंबर को प्रदेश के हर ब्लाक में 1 से 4 बजे तक धरना प्रदर्शन करने जा रही है। धरना प्रदर्शन के बाद तहसीलदारों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

उक्त जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने आज एकात्म परिसर में मीडिया को देते हुए आगे कहा कि केन्द्र सरकार व्दारा इस वर्ष राज्य से लगभग 60 लाख मेट्रिक टन चावल खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 60 लाख मेट्रिक टन चावल के लिए लगभग 90 लाख मेट्रिक टन धान की आवश्यकता होगी। पिछले वर्ष राज्य शासन ने लगभग 83 लाख मेट्रिक टन धान खरीदा था। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष केन्द्र सरकार चावल ज्यादा मात्रा में खरीद रही है। अतः राज्य शासन को किसानों से 15 क्विंटल प्रति एकड़ में खरीदने के स्थान पर 20 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदना चाहिए। नेता व्दय ने कहा कि पिछले वर्ष धान खरीदी 1 दिसंबर से की गई थी, जिसके चलते किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी 1 दिसंबर के स्थान पर 1 नवबंर से की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button