छत्तीसगढ

कानूनी व्यवस्था को लेकर सुशील आनंद शुक्ला ने घेरा धरमलाल कौशिक को, कहा- भूल गये वो दिन जब महिलाओं पर आए दिन होता रहा अत्यचार, आज ज्यादा सुरक्षित है महिलाएं

रायपुर। भाजपा विधायक दल के नेता धरमलाल कौशिक द्वारा राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर दिए गए गलत निराधार बयान का कड़ा प्रतिवाद करते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेता धरमलाल कौशिक भाजपा राज में महिलाओं के साथ हुये अत्याचार को भूल गये। आज छत्तीसगढ़ में महिलायें ज्यादा सुरक्षित है। महिलाओं की सुरक्षा के प्रति मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं चिंतित है और महिलाओं की सुरक्षा के लिये चलाये जा रहे पुलिस के अभियानों की निगरानी स्वयं मुख्यमंत्री कर रहे है। देश में ऐसा करने वाले भूपेश बघेल अकेले मुख्यमंत्री है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि धरमलाल कौशिक से पूछा है कि वह सबसे पहले रमन सिंह सरकार में महिलाओं की सुरक्षा के बारे में अपना नजरिया साफ करें और उसके बाद कांग्रेस की सरकार पर कोई आरोप लगाए। भाजपा के पन्द्रह साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ महिलाओं के लिये सबसे ज्यादा असुरक्षित हो गया था। भाजपा राज में प्रदेश में हर दिन एक बलात्कार की घटना और हर दूसरे दिन एक महिला सामूहिक दुराचार की घृणित घटना का शिकार होती थी। राज्य के कुछ जिले तो मानव तस्करी विशेषकर महिलाओं के लापता होने की चिंताजनक घटनाओं का केन्द्र बन चुका था। प्रदेश के माथे पर झलियामारी जैसा कलंक भाजपा के राज में ही लगा था जहां कौशिक भूल रहे है, आमाडोला और बीजापुर जैसी हृदय विदारक घटनायें रमन राज में ही हुई थी। मीना खल्कों, हिडमा मड़कम जैसी घटनाओं की जवाबदेह भाजपा सरकार ही थी। जिस भाजपा के राज में महिला पुलिस आरक्षक सुरक्षित नहीं थी उसके साथ सामूहिक दुराचार हो जाता था उस भाजपा के नेता किस मुंह से आज कानून व्यवस्था महिला सुरक्षा पर सवाल उठा रहे है? बीजापुर में 14 वर्ष की छात्रा के साथ बैडमिंटन कोच द्वारा किया गया यौन दुर्व्यवहार और बीजापुर कलेक्टर द्वारा अनाचार के आरोपी को दिए गए संरक्षण के बारे में धर्म लाल कौशिक कुछ कहते तो तो ज्यादा बेहतर होता आज के संदर्भ में धर्म लाल कौशिक द्वारा लगाए जा रहे आरोप केवल और केवल खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे का जीता जागता सबूत बन कर सामने आ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button