छत्तीसगढ

कुख्यात आरोपी यासीन को पुलिस के गिरफ्त से भगाने के अपराध में ईरानी डेरा की 2 दर्जन महिलाएं गिरफ्तार

रायपुर। आज दोपहर को ईरानी डेरा एक फरार गुंडे को पकड़ने जब पुलिस गई तब करीब दो दर्जन महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर ही हमला बोल दिया। उस गुंडे को बचाने उतरी इन महिलाओं के हमले से इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मी तो चोटिल हुए ही लेकिन मौके का फायदा उठाकर गुंडा फरार हो गया।

पूरा मामला ये है कि, दलदल सिवनी के BSUP काॅलोनी के इरानी डेरा का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्थायी वारंटी यासिम अली बीएसयूपी कॉलोनी में छुपा था। जानकारी के बाद थाना विधानसभा और थाना पंडरी की संयुक्त टीम आरोपी को पकड़ने के लिये बीएसयूपी पहुंची। पुलिस को देख आरोपी यासिम अली भागने लगा। पर काफी मशक्कत के बाद जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ला रही थी, उस दौरान कालोनी की ईरानी महिलाएं हाथों में लाठी-डंडा लेकर पुलिस गाड़ी के पास पहुंची और आरोपी को छोड़ने की बात कहकर पुलिस से झूमाझटकी करने लगी। काफी देर तक पुलिस के साथ महिलाएं झूमाझटकी करती रही। इसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। वहीं इस पूरे मामले में आरोपी को भगाने वाली महिलाओं के खिलाफ गैर जमानती धारा के तहत गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

कुख्यात आरोपी को भगाने वाली 24 महिलाएं गिरफ्तार

कुख्यात आरोपी यासिम अली को पुलिस गिरफ्त से भगाने वाली 24 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार की गई सभी महिलाएं ईरानी डेरा की हैं। पंडरी और विधानसभा थाने की संयुक्त टीम कुख्यात आरोपी यासिम अली को गिरफ्तार करने ईरानी डेरा पहुंची हुई थी। गिरफ्तार किये गए 24 महिलाओं के विरुद्ध थाना पंडरी में धारा 147, 148, 149, 186, 335, 353, 294, 506 भादवि.के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तार किये गए महिलाओं के नाम

नाजिरा बेगम, परी बेगम, सालमा बानो, पाकीजा बानो, शबाना बानो, फैजा बानो, परवाना बानो, शमीम बानो, मेहर बानो, मम्मी, नाजिया बानो, गुलनार बानो, जहिरा बानो, गुलाब शाह बानो, फातिमा बेगम, फरीदा बानो, सायरा बानो, कनीज जायरा, अफसाना बानो, सुगरा बानो, फातिमा बानो, सायरा बानो, स्वेहरा बेगम व गुड्डी सेन।

आपको बताते चले कि, ईरानी डेरा के बाशिंदे शहर के विभिन्न अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहता है, फिर वह चाहे पुरूष हो या महिलाएं। सट्टेबाजी, चाकूबाजी, गांजा बेचना, जुआ जैसे कई मामलों में ये लोग आए दिन चर्चा में रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button