छत्तीसगढ

कोरोना से बचने सतर्कता जरूरी : टीएस सिंहदेव

रायपुर, 19 फरवरी। कोरोना संक्रमण के मामले पहले के मुकाबले अब कुछ कम हैं, लेकिन दूसरे राज्यों की बात की जाए तो लगातार कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। कुछ राज्यों में तो नाईट कर्फ्यू तक की नौबत आ गई है। इसको लेकर अब छत्तीसगढ़ में भी सतर्कता बरतने की जरूरत है। हालांकि प्रदेश में पहले के मुकाबले लगातार कोरोना संक्रमण के मामले कम हुए हैं। मौत का आंकड़ा भी कम होता नजर आ रहा है, लेकिन अब भी सतर्कता और सावधानी बरतने की बेहद जरुरत है।

दूसरे राज्यों में बढ़ रहा संक्रमण

साल 2021 में जनवरी महीने के मुकाबले फरवरी महीने में कोरोना संक्रमण के मामले कम देखने को मिले हैं. कोरोना संक्रमण के चलते होने वाली मौत के आंकड़ों में भी काफी कमी आई है। हालांकि दूसरे राज्यों में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

सावधान रहने की जरूरत

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कहना है कि इसमें सतर्क रहने की जरूरत है। इसके अलावा आम व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता। पहले देश में एक भी केस नहीं था लेकिन अब देश में 1 करोड़ 10 लाख से ज्यादा केस आ गए हैं। छत्तीसगढ़ में पहले एक भी केस नहीं था, अब 3 लाख 10 हजार केस से ज्यादा हो गए हैं। सिंहदेव ने कहा कि ये सोचना कि कोरोना संक्रमण का धीरे-धीरे कम होता जाएगा या खत्म हो जाएगा, ये एक बड़ी भूल होगी। ये कभी भी बढ़ सकता है। अन्य देशों में तो तीन से चार बार स्पाइक आया है। हम सब सौभाग्यशाली है कि अभी तक उतनी ज्यादा स्तर पर स्पाइक नहीं आया है। हालांकि कहीं-कहीं अब चर्चा हो रही है कि कुछ राज्यों में मरीज ज्यादा मिल रहे हैं। हमारे पास सतर्क रहने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है।

साल 2021 में जनवरी महीनें की बात की जाए तो

तारीख पॉजिटिव मरीज प्रदेश में एक्टिव केस मौत प्रदेश में कुल मौत
1 932 11344 3 3375
2 1147 10517 11 3386
3 714 9980 14 3400
4 1147 9766 12 3412
5 1021 9111 25 3437
6 1050 9109 10 3447
7 1010 8859 7 3454
8 960 9045 15 3454
9 1014 9274 15 3484
10 661 8967 6 3490
11 853 8550 15 3505
12 729 8060 12 3517
13 671 7791 10 3527
14 607 7418 10 3537
15 521 6293 7 3577
16 566 6867 7 3551
17 323 6832 7 3558
18 417 5995 7 3565
19 383 5932 10 3575
20 594 5798 10 3585
21 560 5638 9 3594
22 440 5308 7 3601
23 377 5040 8 3609
24 300 4943 8 3617
25 482 4896 13 3630
26 321 5021 9 3644
27 439 4513 1 3647
28 412 4450 5 3682
29 370 4358 4 3689
30 413 4260 5 3698
31 265 4327 3 3701

फरवरी महीने की बात की जाए तो

तारीख पॉजिटिव मरीज मौत
2 330 5
3 351 6
4 373 2
5 336 8
6 260 2
7 186 6
8 265 3
9 206 1
10 222 7
11 254 4
12 229 6
13 229 4
14 169 0
15 274 5
16 250 5
17 311 4
18 276 2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button