छत्तीसगढ

खरीदी केंद्र पुसपाल और जमवाड़ा में 1577 बोरी मिलावटी धान जप्त

रायपुर। बस्तर जिले में आज जिला प्रशासन द्वारा दो अलग-अलग धान खरीदी केंद्रों में कार्रवाई करते हुए 1577 बोरी धान जप्त किया गया है। कलेक्टर डॉ. अय्याज तम्बोली के निर्देश पर जगदलपुर विकासखंड के धान खरीदी केंद्र पुसपाल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस केंद्र में 1209 बोरी खराब धान पाया गया, जिसे जप्त कर लिया गया। इसके साथ ही स्टेगकिंग की जांच की गई। जिसमें 150 बोरी ऐसा धान पाया गया, जिसमें नया और पुराना धान मिलाकर रखा गया था। इसके अलावा खरीदी केंद्र में धान की बोरियों से भरा एक वाहन पाया गया, जिसमें 120 बोरी धान लावारिस हालात में रखा था। बहुत कोशिश के बाद भी इसके मालिक का पता नही चल पाया। जिसके कारण धान सहित वाहन को भी जप्त कर लिया गया।
एक अन्य करवाई में नायब तहसीलदार श्री संतोष धुर्वे ने धान खरीदी केंद्र जामवाडा का निरीक्षण किया। इस केंद्र में किसान अन्तराम 33 बोरी धान लेकर आये थे। जांच में पाया गया कि इसमें नया और पुराना धान को मिला दिया गया है। पूछने पर किसान ने बताया कि वह दूसरे का धान बेचने लाये है। मिलावटी और दूसरे का धान होने के कारण धान जप्त कर लिया गया। इसी तरह केंद्र में 65 बोरी धान लावारिस पाया गया, इसे भी जप्त कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button