छत्तीसगढ

गर्लफ्रेंड अन्य युवक के साथ घूमने निकला, नाराज प्रेमी ने कर दी हत्या… विवाद में मारा चाकू, टूटकर पेट में फंसा

रायपुर, 18 जनवरी। छत्तीसगढ़ के रायपुर में रविवार देर रात चाकूबाजी की दो अलग-अलग वारदातों में एक युवक की जान चली गई। जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। खमतराई क्षेत्र में जहां नाबालिग लड़की के चक्कर में ब्वॉयफ्रेंड ने युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं डीडी नगर में मामूली विवाद में दो परिचित युवक ही आपस में भिड़ गए।

खमतराई क्षेत्र निवासी मॉडल साई (25) अक्सर एक नाबालिग लड़की के साथ घूमता था। एक अन्य युवक कोच्चि उस लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बताता था। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात भी मॉडल उस लड़की के साथ घूम रहा था। इसी दौरान कोच्चि पहुंच गया। वहां पर दोनों का विवाद हुआ। इसके बाद कोच्चि चला गया। आरोप है कि थोड़ी देर बाद वह लौटकर आया और मॉडल को चाकू मार दिया।

अक्सर होता था विवाद
पुलिस को वारदात का पता सोमवार सुबह चला। इसके बाद पुलिस के साथ ही FSL टीम भी मौके पर पहुंच गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक पता चला है कि गर्लफ्रेंड का मॉडल के साथ घूमना उसे अच्छा नहीं लगता था। इसको लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद भी होता रहता था।

डीडी नगर : 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद निकाला जा सका चाकू

वहीं डीडी नगर क्षेत्र के डंगनिया तालाब के पास रविवार रात करीब 8 बजे युगल किशोर साहू ने आकाश राजपूत में विवाद हो गया। आरोप है कि युगल ने चाकू निकालकर आकाश के पेट में मार दिया और भाग निकला। चाकू हत्थे के पास से निकल आकाश के पेट में रह गया। उसे अस्पताल लाया गया, जहां 3 घंटे चले ऑपरेशन के बाद चाकू निकाला जा सका। आकाश और युगल दोनों पुराने परिचित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button